Bhilwara: मां ने गर्म सलाखों में दाग दिया 9 महीने का मासूम, लड़ रहा जिंदगी-मौत की लड़ाई!

Bhiwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में अंधविश्वास के चलते एक मां ने 9 माह के मासूम को गर्म सलाखों से दाग दिया, जो अब अस्पताल में जिंदगी और मौत से झूझ रहा है.

Bhilwara: मां ने गर्म सलाखों में दाग दिया 9 महीने का मासूम, लड़ रहा जिंदगी-मौत की लड़ाई!

Bhiwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में अंधविश्वास का दंश मासूमों पर भारी पड़ रहा है. अंधविश्वास के चलते परिजनों द्वारा मासूमों को निमोनियां होने के बाद गर्म सलाखों से दाग दिया जाता है.

ऐसा ही एक मामला बीते मंगलवार को सामने आया, जब एक मां ने भोपे के जरिए अपने 9 माह के मासूम को गर्म सलाखों से दाग दिया और गंभीर हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

सदर थाना क्षेत्र के इरास ग्राम में रहने वाले देवी बागरिया के 9 माह के पुत्र गोविंद को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसे उपचार के नाम पर उसकी परिजनों ने एक भोपे के जरिए गर्म सलाखों से दाग दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मां का कहना था कि ग्रामीणों की सलाह पर हमने इसके डांव लगाया लेकिन इसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया. अब गम्भीर हालत में एमजी हॉस्पीटल में भर्ती यह मासूम जिंदगी और मौत से झूझ रहा है.

दरअसल जिले में निमोनिया के बाद अंधविश्वास के चलते विगत कुछ माह में ही कई बच्चों को गर्म सलाखों से दागा गया है, जिसके चलते आधा दर्जन मासूमों की मौत भी हो चुकी है. इसमें प्रभावी कानून भी है, लेकिन फिर भी ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास का यह खेल बदस्तूर जारी है.

सीडब्ल्यूसी का कहना है कि यह सब अंधविश्वास और अशिक्षा के चलते हो रहा है. विगत कुछ माह में महात्मा गांधी चिकित्सालय में इस तरह की घटनाएं बड़ी है. महात्मा गांधी चिकित्सालय में साल भर में करीब 90 से अधिक मामले ऐसे सामने आए हैं.

इन मामलों को लेकर डाक्टरों का कहना है कि मौसम में रोज बदलाव हो रहा है. ऐसे में बदलते मौसम की वदह से बच्चे बीमार हो रहे हैं, जैसे निमोनिया, पेट दर्द, खांसी-जुकाम होना आम बात है. अगर ऐसी शिकायत है तो तत्काल चिकित्सक से सलाह लें और अंधविश्वास के चक्कर में मासूम की जान खतरे में नहीं डालें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news