Rajasthan Crime: भीलवाड़ा शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने शास्त्री नगर इलाके में दुकान से घर लौट रहे व्यापारी और उसके पुत्र पर हमला कर करीब 14 लाख रुपए की नगदी लूट ली.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने शास्त्री नगर इलाके में दुकान से घर लौट रहे व्यापारी और उसके पुत्र पर हमला कर करीब 14 लाख रुपए की नगदी लूट ली.
जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर निवासी धर्मदास मगनानी की शहर के बाजार नंबर दो में मीनाक्षी स्टोर नाम से किराना शॉप है, जहां इनका बीड़ी सिगरेट का बिजनेस है. रोजाना की तरह मंगलवार रात को धर्मदास अपनी शॉप से 14 से 15 लाख रुपए का कलेक्शन लेकर स्कूटर से घर के लिए अपने पुत्र सुनील के साथ रवाना हुए.
पिता पुत्र स्कूटर से घर के नजदीक पहुंचे ही थे कि स्विफ्ट कार में सवार होकर आए 5 से 6 लुटेरों ने पिता पुत्र को कार आगे लगाकर रोक लिया और डंडों से लैस इन बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की और नगदी भरा बैग लूटकर फरार हों गए. वारदात की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए लुटेरो की तलाश शुरू की है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंह नगर इलाके के गांव फोजुवाला में देर रात बाबा रामदेव जी के मेले के झूले का हुक टूटने से पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए. वहीं घटना की सूचना मिलने पर आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई.
मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को रायसिंहनगर के राजकीय चिकित्सालय में पंहुचाया. जंहा पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल पिता पुत्र को हायर सेंटर रैफर कर दिया. वहीं मौके पर पंहुची पुलिस घटना स्थल का मौका मुआयना कर हादसे के कारणों में जुटी हुई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBhilwara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!