ससुर ने बहू का दुष्कर्म कर किया प्रेगनेंट, फिर की गर्भपात कराने की कोशिश

Rajasthan Crime: भीलवाड़ा जिले में मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. ससुर ने अपनी पुत्र वधू को हवस का शिकार बनाया और गर्भवती हो गई.

ससुर ने बहू का दुष्कर्म कर किया प्रेगनेंट, फिर की गर्भपात कराने की कोशिश
Image Credit: Rajasthan CrimeSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Crime: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. ससुर ने अपनी पुत्र वधू को हवस का शिकार बनाया और गर्भवती हो गई. ससुर पुत्र वधू के साथ 4 साल से दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दे रहा था.

पीड़िता ने मामला उजागर किया, तो परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की. बिजौलियां क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष, पीड़िता के ससुर, पति व बुआ सास ने भीलवाड़ा ले जाकर पीड़िता का गर्भपात कराने की कोशिश की.

Add Zee News as a Preferred Source

पीड़िता ने ससुर और BKVSS अध्यक्ष समेत 4 जनों पर मांडलगढ़ थाने में संगीन धाराओं में केस दर्ज कराया है. थाने में केस दर्ज होने पर पुत्र वधू ससुर से आहत होकर खुदकुशी कर ली है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

झुंझुनूं के निकटवर्ती चतरपुरा गांव में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने 25 वर्षीय युवक की जिंदगी छीन ली. यह हादसा नेशनल हाईवे-11 पर दुराना पुलिया के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, चतरपुरा निवासी पुलकित पुत्र सुरेंद्र सिंह सुबह करीब सात बजे जिम जाने के लिए निकला था. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई और पुलकित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और पुलिस को हालात संभालने में मशक्कत करनी पड़ी.

हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. पुलिस ने शव को बीडीके अस्पताल पहुंचाकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया. वहीं पिकअप को जब्त कर चालक को हिरासत में ले कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBhilwara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More