&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara Crime News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे शातिर बदमाश और हिस्ट्रीशीटर कुंदन जाट को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कुंदन जाट थाना सदर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर गंभीर वारदातों में शामिल रहने के आरोप हैं.
वेटर पर किया था जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को सरसिया निवासी नरेश कुमार मीणा आनन्दा होटल में वेटर का कार्य कर रहा था. इसी दौरान निलेश बलाई, खाना उर्फ कन्हैयालाल कीर और 5-6 अन्य आरोपी होटल में आए. खाना खाने के बाद जब भुगतान मांगा गया तो आरोपियों ने नरेश के साथ जातिगत अपमान करते हुए लाठी, डंडों और लात-घूंसों से जानलेवा हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से नरेश लहूलुहान हो गया. जाते-जाते आरोपी होटल में आग लगाने और जान से मारने की धमकी भी देकर भाग निकले.
रिपोर्ट के आधार पर जांच हुई शुरू
घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की. प्रारंभिक कार्रवाई में आरोपी खाना कीर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जबकि कुंदन जाट फरार हो गया था. विशेष टीम गठित कर पुलिस ने मुखबिरों की सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और कुंदन को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म किया स्वीकार
पुलिस पूछताछ में कुंदन ने जुर्म स्वीकार किया. उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र कुमार और थानाधिकारी महावीर प्रसाद मीणा शामिल रहे. पुलिस के अनुसार, कुंदन जाट के खिलाफ सदर थाना में अब तक 11 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Crime News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!