Bhilwara Rain: भीलवाड़ा जिले में मानसून की पहली जोरदार बारिश ने प्रशासनिक दावों की एक ओर जहां पोल खोल कर रख दी. जब जनता की नस टटोलने विधायक और नगर निगम के महापौर सड़क पर उतरे, तो दोनों को जनता का खरीखोटी सुनना पड़ा.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara Rain: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मानसून की पहली जोरदार बारिश ने प्रशासनिक दावों की एक ओर जहां पोल खोल कर रख दी, तो वहीं दूसरी ओर जब जनता की नस टटोलने विधायक और नगर निगम के महापौर सड़क पर उतरे, तो आम जनता ने दोनों को जमकर खरीखोटी सुनाई.
बीते गति दिनों भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गई. वजह थी नगर निगम द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू नहीं करना, जिसके चलते छोटी बड़ी नालियों से लेकर नाले तक कचरों से अटके पड़े थे और मानसून की जोरदार बारिश के कारण पानी सड़कों पर आ गया.
बरसात का यह पानी कई कॉलोनी और घरों में घुस गया, जिसकी वजह से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. जब आमजन का आक्रोश मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा, तो उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान आम जनता ने उन्हें जमकर खरीखोटी सुना दी.
दरअसल निगम की अनदेखी और सीवरेज पाइपलाइन डाले जाने में हुई कमियों का खामियाजा आमजन भुगतने को मजबूर हैं. सीवरेज की लापरवाहियों के खिलाफ शहर की आम जनता ने कई बार कॉलोनियों में प्रदर्शन भी किया. मगर उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. जगह-जगह सड़कों के बीच खोदे गए सीवरेज के गड्ढे और लीपापोती कर भरे इन खड्डों की हकीकत अब बरसात के मौसम में सामने आ रही है.
यह भी पढ़ें- CM भजनलाल, अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे को को सिखाया योगा, सोशल मीडिया पर छाया परिणीति का वीडियो
शहर के कई इलाकों में इन गड्ढों में वाहनों के फसने और हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम के महापौर राकेश पाठक और अन्य जिम्मेदार अधिकारी शहर के निरीक्षण पर निकले. इस दौरान गायत्री नगर, मालोला चौराहा सहित पटरी पार क्षेत्र में आम जनता से रूबरू हुए.
वहीं जनता के आक्रोश का भी उन्हें सामना करना पड़ा. विधायक एवं महापौर ने कॉलोनीवासियों को आश्वासन तो दिया, लेकिन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए क्या योजना है, उसके बारे में जानकारी देने से कतराते नजर आए. इस दौरान जनता ने दोनों ही जनप्रतिनिधियों को जमकर खरीखोटी सुनाई. इसके बाद अधिकारियों को मौके पर बुलाकर लताड़ लगाई गई और व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश दिए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!