Bhilwara News: भीलवाड़ा में सियारों का आतंक, महिला और बच्चों पर किया हमला, इलाके में दहशत

Bhilwala News: उत्तर प्रदेश के शाहपुरा तहसील में सियारों का हमला! तस्वारियाखुर्द गांव में शनिवार शाम सियारों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें एक बच्चे, एक महिला और एक युवक घायल हो गए. गांव में दहशत का माहौल है. 

Bhilwara News: भीलवाड़ा में सियारों का आतंक, महिला और बच्चों पर किया हमला, इलाके में दहशत
Image Credit: Bhilwala News

Bhilwala News: शाहपुरा तहसील के तस्वारियाखुर्द गांव में शनिवार देर शाम सियारों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस हिंसक हमले में एक बच्चे, एक महिला और एक युवक घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. सियारों के हमले से गांव में दहशत का माहौल है. यह घटना उत्तर प्रदेश में सियार हमलों की पिछली घटनाओं की याद दिलाती है, जब सियारों ने गांवों में आतंक मचाया था.


जानकारी के मुताबिक सीमा गाडरी(28) अपने चार वर्षीय बेटे आयुष के साथ बाड़े से घर लौट रही थी. अचानक जंगल से निकले सियारों के झुंड में से एक सियार ने बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चे को बचाने की कोशिश में सीमा सियार से भिड़ गई, लेकिन सियार ने उस पर भी हमला कर दिया. शोर सुनकर पास ही मौजूद ग्रामीण पिंटू वैष्णव (40) ने बचाव का प्रयास किया, मगर सियार उस पर भी टूट पड़ा और घायल कर दिया. चीख-पुकार सुनकर कैलाश माली, सत्येंद्र भंडारी और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सियारों का झुंड जंगल की ओर भाग गया.

Add Zee News as a Preferred Source

घायलों को तुरंत शाहपुरा जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका उपचार करवाया गया.


ग्रामीणों में खौफ, सियार मिला मृत: घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल होने से लोग रात में ही लाठी डंडों के साथ निकल पड़े. बताया गया कि सुबह जंगल में एक सियार को मृत पाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि सियारों का झुंड अक्सर सूरज ढलने के बाद तालाब और गांव के आसपास मंडराता रहता है. इस घटना ने ग्रामीणों को और सतर्क कर दिया है. लोग रविवार को झुंड बनाकर लाठियां, डंडे लेकर खेतों व कुओं की ओर जा रहे हैं.

यूपी की घटना से सबक: यह हमला उत्तर प्रदेश के उन सियार हमलों की याद दिलाता है, जहां सियारों ने गांवों में बच्चों और ग्रामीणों पर लगातार हमले कर दहशत मचाई थी. मोबाइल से सतर्कता बरतने का संदेश: ग्रामीणों ने इस घटना से सबक लेते हुए मोबाइल संदेशों के जरिए रात्रि में घरों व दिन में खेतों में एक-दूसरे को सतर्क रहने की सलाह दी है.

कैलाश माली और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सियारों के इस खतरे को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं. वन विभाग को सियारों के झुंड की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और गांवों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. इस घटना से लोग आशंकित है. ग्रामीण अब एकजुट होकर अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कदम उठा रहे हैं ताकि यूपी जैसी स्थिति उनके गांव में ना हो.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More