Bhilwara News: भीलवाड़ा में मौत का मंजर टला! पलभर में ढह गया पूरा कमरा, 73 मासूम बाल-बाल बचे

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. मामला जिले की शाहपुरा विधानसभा के रायला कस्बे का बताया जा रहा है. जहां पर एक सरकारी विद्यालय का कमरा अचानक तेज आवाज के साथ जमींदोज हो गया.

Bhilwara News: भीलवाड़ा में मौत का मंजर टला! पलभर में ढह गया पूरा कमरा, 73 मासूम बाल-बाल बचे
Image Credit: bhilwara classroom collapsedSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा विधानसभा के रायला कस्बे में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया. जनता कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का एक कमरा अचानक तेज आवाज के साथ ध्वस्त हो गया. उस समय स्कूल में 73 बच्चे मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से जिस कमरे की छत और दीवारें गिरीं, उसे पहले ही अधिकारियों ने सील कर दिया था. यह एहतियात बच्चों की जान बचाने में वरदान साबित हुई.

लंबे समय से खस्ता हालत में था भवन
ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने बताया कि यह भवन लंबे समय से खस्ता हालत में था. दीवारों में दरारें पड़ चुकी थीं और छत भी पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी. प्रधानाध्यापक एहसान अली का कहना है कि विद्यालय के पीछे वर्षों से पानी भरने की समस्या बनी हुई थी, जिससे नींव कमजोर हो गई थी. इस बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

जांच में खतरनाक मिलने के बाद सील किया गया था कमरा
कुछ दिन पहले बनेड़ा उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास और शिक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय का निरीक्षण किया था. जांच में भवन बेहद खतरनाक पाया गया, जिसके बाद कमरे को लॉक कर सील कर दिया गया और बच्चों की पढ़ाई खुले मैदान में करवाई जाने लगी. अधिकारियों का यही निर्णय मंगलवार को बच्चों के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ.

मंगलवार सुबह तेज आवाज के साथ गिर गया भवन
सुबह करीब 9 बजे जब अन्य कक्षाओं में पढ़ाई चल रही थी, तभी अचानक एक कमरे की छत और दीवारें जोरदार धमाके के साथ ढह गईं. तेज आवाज सुनकर बच्चे सहम गए और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए. थोड़ी देर में अभिभावक भी विद्यालय पहुंच गए. राहत की बात यह रही कि जिस कमरे का मलबा गिरा, वह पहले से ही बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था.

शिकायतों के बाद भी होती रही अनदेखी
ग्रामीणों का कहना है कि इस भवन की जर्जर हालत को लेकर वर्षों से शिकायतें होती आ रही थीं, लेकिन बार-बार अनदेखी की जाती रही. अगर समय रहते कदम न उठाए जाते तो मंगलवार को गंभीर हादसा हो सकता था. कमरा गिरने की घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने चिंता जताई कि बच्चों को लंबे समय तक खुले मैदान में पढ़ाना संभव नहीं है. बरसात और तेज गर्मी के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाएगी. उन्होंने प्रशासन से विद्यालय भवन का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की मांग की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author