मांडलगढ़ को मिली 366.22 करोड़ की सौगात, CM ने भीलवाड़ा में विकास का खोला पिटारा

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मांडलगढ़ दौरे पर रहे, जहां भव्य स्वागत के बीच उन्होंने 366.22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया. जनसभा और समाधान शिविर में सीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश दिए.

मांडलगढ़ को मिली 366.22 करोड़ की सौगात, CM ने भीलवाड़ा में विकास का खोला पिटारा
Image Credit: bhilwara cm visit

Bhilwara News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ दौरे पर हैं. सीएम का यह दौरा क्षेत्र के विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. मांडलगढ़ पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने सीएम का भव्य स्वागत किया.

भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में आज सियासी हलचल तेज रही. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अपने तय कार्यक्रम के तहत मांडलगढ़ पहुंचे. हेलिपैड पर भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की. इसके बाद सीएम का काफिला सभा स्थल की ओर बढ़ा, जहां जगह-जगह उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. सीएम भजनलाल शर्मा ने मांडलगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को 366.22 करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी.

Add Zee News as a Preferred Source

सीएम ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार "आपणी सरकार, आपणे द्वार" की भावना के साथ काम कर रही है और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. दौरे का सबसे अहम हिस्सा रहा ''ग्रामीण समस्या समाधान शिविर'' का अवलोकन. सीएम ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाए.

बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर उन्होंने प्रशासन की जवाबदेही तय करने की बात कही. मांडलगढ़ दौरे के जरिए सीएम भजनलाल शर्मा ने न केवल मेवाड़ में विकास की गति को तेज करने का संदेश दिया है, बल्कि प्रशासन को यह भी साफ कर दिया है कि जनसमस्याओं के समाधान में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अब देखना यह होगा कि सीएम के इन निर्देशों का धरातल पर कितना असर होता है.

इसी के साथ राजस्थान में कई नए और महत्वपूर्ण राजमार्ग बन रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला जयपुर-पचपदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, कोटपूतली-किशनगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, और NH-62 (श्रीगंगानगर-सूरतगढ़) व NH-11 (झुंझुनू-हरियाणा बॉर्डर) का फोरलेन अपग्रेडेशन शामिल है. इन सभी हाईवे और एक्सप्रेसवे बन जाने से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी और यात्रा का समय घटेगा. इतना ही नहीं ये परियोजनाएं औद्योगिक विकास, व्यापार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी, जिससे यात्रा तेज और सुगम होगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More