भीलवाड़ा में बजरी से भरे वाहनों की पार्किंग बन रही जानलेवा, 4 दिन में हाईवे खाली करने की मांग

Bhilwara News: कोटा-अजमेर हाईवे पर बजरी वाहनों की अवैध पार्किंग से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि चार दिन में समस्या का समाधान न होने पर 21 सितंबर को रोड जाम किया जाएगा.

भीलवाड़ा में बजरी से भरे वाहनों की पार्किंग बन रही जानलेवा, 4 दिन में हाईवे खाली करने की मांग
Image Credit: Bhilwara NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Bhilwara News: कोटा-अजमेर स्टेट हाइवे पर मोरला चौराहे (देवली बाईपास) से धुवांला चौराहे तक बजरी से भरे वाहनों की अवैध पार्किंग ने स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों का जीना मुहाल कर दिया है. इस गंभीर समस्या को लेकर आज धुवांला, मुंशीपुरा, बारला पोलिया और ऊंचा सहित आसपास के ग्रामवासियों ने उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा को एक ज्ञापन सौंपा है.

सड़क पर बजरी वाहनों का कब्जा
ग्रामवासियों ने ज्ञापन में बताया कि बजरी के वाहन नियमों का उल्लंघन करते हुए आधे रोड पर ही पार्क कर दिए जाते हैं, जिससे यह पूरा स्ट्रेच जाम का सबब बन गया है. इस अवैध पार्किंग के कारण आम

Add Zee News as a Preferred Source

जनता को भारी असुविधाओं का सामना

बजरी के वाहनों की कतारों के कारण रोड पर अक्सर जाम लग जाता है, जिससे ट्रैफिक धीरे चलता है. आधी सड़क पर खड़े वाहन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं. आए दिन छोटे-मोटे एक्सीडेंट होते रहते हैं, जिससे लोगों की जान और माल को खतरा बना रहता है. स्कूली बच्चे अक्सर स्कूल पहुंचने में देर हो जाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है. आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है, जिससे उनकी जान पर बन आती है. सुबह काम पर जाने वाले मजदूरों को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने में देरी होती है, जिसका सीधा असर उनकी रोजी-रोटी पर पड़ता है. बजरी के इन वाहनों से उड़ने वाली धूल-मिट्टी के कारण आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. धूल से आंखें खराब होने और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.

ग्रामीणों की चेतावनी: नहीं तो करेंगे रोड जाम
ग्रामवासियों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि यदि 4 दिन के भीतर इन बजरी वाहनों को रोड से हटाकर आमजन के लिए सड़क खाली नहीं की गई, तो वे रविवार, 21 सितंबर को रोड जाम करने पर मजबूर होंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि इस बजरी पार्किंग के कारण कोई दुर्घटना या हादसा होता है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. यह ज्ञापन प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने और स्थायी समाधान निकालने की अपील करता है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Arti Patel

Arti Patel

आरती पटेल(Arti Patel) ज़ी राजस्थान न्यूज़ में Trainee Editor के रूप में कार्यरत हैं और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से PG Diploma (Hindi Journalism) किया है.अपने करियर की शुरुआत उन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी.1 साल 4 महीने के पत्रकारिता करियर में उन्होंने लोकल, क्राइम, हेल्थ, पॉलिटिकल, वायरल, ट्रैवल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों (बीट) पर काम किया है. इससे पहले वह United News of India (UNI), Delhi में इंटर्नशिप कर चुकी हैं और TV7 Bharat में Trainee Social Media Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन लेखन, एडिटिंग (संपादन) और कंटेंट पैकेजिंग उनकी प्रमुख खासियत हैं.
Read More