&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा में मुस्लिम समाज द्वारा जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम कांग्रेस शहर महासचिव निसार सिलावट के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया. ज्ञापन में बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2025- 26 के लिये आबकारी नीति जारी कर दी है, जिसमें प्रदेश में निम्न दिनों को शुष्क दिवस घोषित किया है. जो क्रमशः गणतंत्र दिवस, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि दिनांक 30 जनवरी, महावीर जयन्ती, स्वाधीनता दिवस एवं गांधी जयन्ती को प्रदेश भर में शराब की दुकानें नहीं खुलेगी.
मुस्लिम समाज ने की मांग
इसी कड़ी में मुस्लिम समाज के द्वारा समय समय पर विभिन्न तरीकों से संवैधानिक रूप से मांग करी उस पर समय समय पर तात्कालिक मुख्यमंत्री से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर भी शराब की दुकानों को बंद रखे जाने हेतु पूरे प्रदेश में मुस्लिम समाज के द्वारा मांग उठती रही है. जिसके पश्चात् शांतिपूर्ण मांगों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री के आदेश क्रमांक प4 (17) वित्त/आब/2004 जारी कर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राजस्थान में सूखा दिवस घोषित किया था. लेकिन सरकार बदलने के साथ ही फैसला भी बदल दिया गया और सूखा दिवस समाप्त कर दिया गया. जो कि सरासर गलत भी है और मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ भी है.
सरकार ने अब तक किया है निराश
बीते सालों में मुस्लिम समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदेश भर से सरकार को ज्ञापन भेज कर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सूखा दिवस के मांग पुरजोर तरीके से की गई और हर वर्ष प्रदेश के विभिन्न जिलों में मुस्लिम समाज के द्वारा समय समय पर लोकतांत्रिक तरीकों को अपनाते हुए प्रदर्शन, धरना, ज्ञापन करके भी मांग आप मुख्यमंत्री तक पहुंचाई गई और अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन भी दिये कि वह मुस्लिम समाज की मांगों को सरकार तक पहुंचा देंगे. लेकिन आश्वासनों के बावजूद सरकार ने मुस्लिम समाज को निराश किया.
ईद मिलादुन्नबी पैगम्बर का होता है जन्म दिवस
ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार हमारे पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. जिन्होंने अमन-भाईचारे का पैगाम दिया और समाज में फैली बुराईयों से दूर रहने की सीख दी. आपने हमेशा शराबखोरी और नशा को हराम करार दिया. शराब समाज में व्याप्त समस्त बुराइयों की जड़ है. ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पूरे देश में मुस्लिम समाज के द्वारा धार्मिक जुलूस का आयोजन किया जाता है और राजस्थान में भी सभी जिलों व शहरों में जलसे एवं जुलूस का निकाले जाते हैं.
जनहित के लिए है ये मांग
मुस्लिम समाज ने यह मांग की है की जनहित को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समाज की भावनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री से गुजारिश करते है कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सूखा दिवस घोषित किया जाए. ताकि ऐसे शुभ अवसरों पर किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान उत्पन्न हो पायें. इस मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव पार्षद उस्मान पठान, वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष हमीद रंगरेज, एडवोकेट शाहिद देशवाली, ताहिर पठान, अकरम रंगरेज आदि मौजूद थे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!