Fight in Train: जोधपुर-इंदौर ट्रेन के एक कोच में सीट को लेकर हुआ मामूली सा विवाद इतना बढ़ गया कि दिल्ली से भीलवाड़ा के हमीरगढ़ आ रहे दो युवकों के साथ समुदाय विशेष के होने के कारण जमकर मारपीट कर दी गई.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Fight in Train: राजस्थान के जोधपुर-इंदौर ट्रेन के एक कोच में सीट को लेकर हुआ मामूली सा विवाद इतना बढ़ गया कि दिल्ली से भीलवाड़ा के हमीरगढ़ आ रहे दो युवकों के साथ समुदाय विशेष के होने के कारण जमकर मारपीट कर दी गई. हंगामे के चलते चेनपुलिंग भी हुई. करीब 20 मिनिट खड़ी रहने के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई.
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी युवक राजकुमार पुत्र किशनदेव हमीरगढ़ में उसके रिश्तेदार से मिलने के लिए वह अपने दोस्त जीतेंद्र के साथ जोधपुर-इंदौर ट्रेन संख्या 14801 के बी-3 कोच में सीट नंबर 21-24 पर सफर कर हमीरगढ़ आ रहा था. अजमेर स्टेशन पहुंचने पर एक सीट पर बैठे कपल ने उन्हें सीट आदान-प्रदान करने के लिए कहा.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
इस पर वह अपने दोस्त सहित कपल की सीट पर बैठ गया. इसी दौरान समुदाय विशेष की तीन से चार महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग कोच में आए और जबरन उसे व दोस्त को सीट से उठा दिया. इस बीच ट्रेन रवाना हो गई. नसीराबाद स्टेशन पहुंचने तक दोनों पक्षों के सीट को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई और फिर मारपीट में बदल गया.
मारपीट में राजकुमार लहूलुहान हो गया. उधर झगड़े की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी स्टॉफ नसीराबाद स्टेशन पर कोच में पहुंचा, जहां दो आरोपितों को ट्रेन से उतार लिया. इसके बाद ट्रेन वहां से रवाना हो गई. ट्रेन के भीलवाड़ा स्टेशन पहुंचने पर कोच में एक बार फिर हंगामा हो गया.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
पीड़ित पक्ष के साथ ही अन्य यात्रियों ने मारपीट करने वालों को ट्रेन से उतारने की जीआरपी व आरपीएफ से मांग की. काफी देर चले हंगामे के बाद जीआरपी स्टॉफ एक महिला को ट्रेन से उतार लिया. इस दौरान चेन पुलिंग भी की गई. बाद में 20 मिनिट से खड़ी ट्रेन इंदौर के लिए रवाना हुई.
लोगों ने जीआरपी चौकी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं कर भेदभाव करने तक के आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. बाद में राजकुमार से उक्त घटना को लेकर आरोपित पिता-पुत्र इब्राहिम व इमरान को नामजद किया. इस बीच सूचना मिलने पर नगर निगम महापौर राकेश पाठक भी जीआरपी चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए चौकी प्रभारी को मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए कहा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Mohammad Khan