Rajasthan News: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद जहाजपुर की प्रधान सीता देवी गुर्जर को पदभार ग्रहण करने की अनुमति मिल गई है. कोर्ट ने उनके निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगाई थी. राज्य सरकार ने आदेश जारी कर उन्हें पुनः कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान सीता देवी गुर्जर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. राज्य सरकार ने उन्हें फिर से पदभार ग्रहण करने की अनुमति दे दी है. यह फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनके निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद लिया गया है.
पूर्व के निलंबन आदेश को किया निलंबित
पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रधान सीता देवी के खिलाफ पूर्व में लगाए गए आरोपों के आधार पर 5 जुलाई 2024 को जारी निलंबन आदेश संख्या 8676292 की प्रभावशीलता को सर्वोच्च न्यायालय ने स्थगित कर दिया है. कोर्ट ने यह निर्णय एक स्पेशल लीव पिटीशन पर सुनवाई के दौरान लिया और विभागीय आदेश को अगली सुनवाई तक निलंबित रखा है.
फिर से पदभार संभालने के दिए आदेश
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रधान सीता देवी गुर्जर को पुनः पदभार संभालने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव त्रिलोक चंद मीणा ने औपचारिक आदेश जारी किए.
स्थानीय स्तर पर लोगों में चर्चा का विषय
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद जहाजपुर क्षेत्र की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है. स्थानीय स्तर पर लोग इस निर्णय को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं. पंचायत समिति में अब फिर से बैठकों और विकास कार्यों को लेकर गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने न केवल प्रधान सीता देवी को राहत दी है, बल्कि उनके समर्थकों में भी उत्साह का माहौल है. वहीं, विपक्षी गुट अब आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bhilwara News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!