डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का कार्यकर्ताओं को मंत्र, बोले- राजनीति नहीं राष्ट्रनीति को लक्ष्य बनाएं

Rajasthan Politics: भीलवाड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल ने कहा कि आम कार्यकर्ता राजनीतिक को लक्ष्य नहीं रख कर राष्ट्रनीति लक्ष्य बनाकर चलें.

डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का कार्यकर्ताओं को मंत्र, बोले- राजनीति नहीं राष्ट्रनीति को लक्ष्य बनाएं
Image Credit:

Rajasthan Politics: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी, राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल ने कहा कि आम कार्यकर्ता राजनीतिक को लक्ष्य नहीं रख कर राष्ट्रनीति लक्ष्य बनाकर चलें. भीलवाड़ा में बैठक के दौरान उन्होंने खुलकर संगठन पर चर्चा की.

उन्होंने मंडल अध्यक्षों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी बूथ स्थर के कार्यकर्ताओं से पारिवारिक, सामाजिक, भावनात्मक लगाव होना चाहिए, जिससे राजनीतिक कार्य स्वत: ही सरल हो जाएंगे. कार्यकर्ताओं को नितांत अच्छे संबंध बनाकर पार्टी के काम को प्राथमिकता देनी होगी.

आने वाले चुनाव के जीत का मंत्र देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के दिलों से सीधा जुड़ना होगा. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि एक हाथ में राजनीति का काम तो दूसरे हाथ में मोहब्बत का पैगाम होना चाहिए. कार्यकर्ताओं को स्पष्ट शब्दों में कहते हुए बताया कि जीत पर इतराते तो हो पर हार का मूल्यांकन नहीं करते हो.

बैठक में मंडल अध्यक्षों को सभी बूथ अध्यक्षों से संगठनात्मक कार्य फोन पर बात करने के बजाए दिल में जाकर भावात्मक पारिवारिक सामाजिक लगाव नहीं बनाएंगे. तब तक हारी हुई सीटें नहीं जीत सकते. उन्होंने कहा कि हम भाजपा जैसी अनुशासित एवं संगठित पार्टी के कार्यकर्ता हैं.

हमें अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नियमित प्रयास करना चाहिए. प्रारंभ में जिला पदाधिकारियों द्वारा 51 किलो फूलों की माला अतिथियों को पहनाई गई. समस्त मोर्चा पदाधिकारी द्वारा भारत वर्ष का चित्र भेंट किया गया. भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा द्वारा रामलाल लाल की स्मृति चिन्ह अतिथियों को यादगार स्वरूप प्रदान की गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh