भीलवाड़ा में यूरिया की कालाबाजारी पर छापा, किराना व्यापारी के पास से 135 बैग अवैध यूरिया जब्त

Bhilwara news: भीलवाडा जिले में कृषि विभाग द्वारा बीती देर रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक निदेशक कृषि विस्तार गुलाबपुरा की कृषि विभाग टीम, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुयंक्त कार्रवाई की गई.

भीलवाड़ा में यूरिया की कालाबाजारी पर छापा, किराना व्यापारी के पास से 135 बैग अवैध यूरिया जब्त
Image Credit: Bhilwara newsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Bhilwara news: राजस्थान के भीलवाडा जिले में कृषि विभाग द्वारा बीती देर रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक निदेशक कृषि विस्तार गुलाबपुरा की कृषि विभाग टीम, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुयंक्त कार्रवाई करते हुए फुलिया कलां तहसील के राज्यास गांव में किराणा व्यापारी द्वारा अवैध यूरिया भंडारण पर की कार्रवाई करते हुए फूलियां थाना में मामला दर्ज करवाया है एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक विनोद कुमार जैन ने बताया कि उर्वरक निरीक्षकों द्वारा खाद बीज की दुकानों एवं गोदामों का सघन निरीक्षण दौरान मुखबीर की सूचना पर उषा मीणा सहायक निदेशक कृषि विस्तार गुलाबपुरा, रामलाल बलाई कृषि अधिकारी प्रशिक्षण भगवत सिंह राणावत, कृषि अधिकारी पौध संरक्षण की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा कार्रवाई की गई.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में समयुक्त टीम ने अवैध यूरिया भंडारण के नई राज्यास गांव में किराना व्यापारी भागचंद जैन पुत्र लादू लाल जैन ने किराने की दुकान के सामने पिकअप में चम्बल फर्टीलाईजर और केमिकल गढे़पान कोटा द्वारा निर्मित नीम कोटेट यूरिया 65 बैग व निजी गोदाम में इण्डियन पोटाश लिमिटेड अन्ना सलाई द्वारा निर्मित नीम कोटेड यूरिया 70 बैग यूरिया, भारत डीएपी 2 बैग, पोटाश उर्वरक 2 बैग का अवैध भंडारण पाया गया.

जिसको कृषि विभाग की टीम द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई करते हुए उर्वरकों को जप्त कर क्रय विक्रय सहकारी समिति लि. शाहपुरा के रिटेल डिपो नई राज्यास में सुपुर्द किया किया.

किसानों के साथ धोखाधड़ी कर अवैध उर्वरक का भण्डारण करने के कारण भण्डारणकर्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा के अनुसार अनुसंधान कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कृषि विभाग द्वारा फुलिया थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई.

संयुक्त निदेशक जैन ने बताया कि कृषि आयुक्तालय जयपुर के दिशा निर्देशानुसार जिले में कृषकों को अच्छी गुणवत्ता के कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान में रबी मौसम पूर्व सघन गुण नियन्त्रण अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय फर्टीलाईजर टास्क फोर्स का गठन कर जिले में अवैध भण्डारण एवं उर्वरकों काला बाजारी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBhilwara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More