Bikaner News: राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरणसर में कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में परिवार दब गया. हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और महिला गंभीर घायल हो गई. बीती रात से भीषण बारिश हो रही है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां लूणकरणसर में कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में परिवार दब गया. हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और महिला गंभीर घायल हो गई.
बीती रात को हुई भीषण बरसात के कारण कच्चे घर की छत गिर गई. मलकीसर के 17 एमकेडी निवासी कृष्ण गर के घर हादसा हो गया. मृतक बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और महिला को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया. सूचना के बाद लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची.
बता दें क राजस्थान के तमाम जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. आज भी बीकानेर में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विभाग ने कुछ दिनों पहले राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश को लेकर आशंका जाहिर की थी, जो कि पूरी तरह से सच साबित हो रही है. आज मरुधरा के ज्यादातर जिलों में काली घटाएं छाई हुई हैं. तेज हवाएं चल रही हैं और बिजली कड़क रही है. आज प्रदेश में झूमकर मानसून बरसने वाला है.
राजस्थान में अगस्त के आखिरी दिनों में मानसून जलजला मचाने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में घनघोर बारिश की चेतावनी जारी की गई, जिसके चलते लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. मौसम विभाग ने आज 20 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है.
जयपुर मौसम केंद्र की जानकारी की अनुसार, आज मरुधरावासी खूब भीगने वाले हैं. लगभग सभी संभागों में बारिश अपना रौद्र रूप दिखा सकती है. प्रशासन ने स्कूलों, बाजारों और सड़कों पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, आज नागौर, श्रीगंगानगर और बीकानेर समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज तूफानी हवाओं के साथ भारी से अति भारी कहर मचा सकती है. इन जिलों में तेज मेघगर्जन और आकाशीय बिजली को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में भीषण बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Bikaner Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!