प्लेन क्रैश हादसे में गई बीकानेर बिजनेसमैन अभिनव परिहार की जान, 1 साल से रह रहे थे लंदन

Bikaner News: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में  बीकानेर के अभिनव परिहार की दर्दनाक मौत हो गई. अभिनव परिहार पिछले 1 साल से लंदन रह रहे थे, जो कुछ दिनों के लिए यहां आए हुए थे. 
 

प्लेन क्रैश हादसे में गई बीकानेर बिजनेसमैन अभिनव परिहार की जान, 1 साल से रह रहे थे लंदन

Bikaner News: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में बीकानेर मूल के एक युवक की भी दर्दनाक मौत हो गई है. बीकानेर के मुख्य डाकघर के पास रहने वाले अभिनव परिहार पिछले 1 साल से लंदन रह रहे थे और यहां विगत दिनों आए हुए थे.

व्यवसायी अभिनव श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक दिवंगत किशनाराम नाई के नाति थे. नाना की मौत पर अभिनव बीकानेर आए हुए थे, जो 15 दिन पहले ही अहमदाबाद पहुंचे थे. जहां से वे लंदन के लिए रवाना हुए थे कि उनकी विमान हादसे मौत हो गई.

मौत की खबर के बाद से उनके बीकानेर निवास में भी परिजनों और पड़ोसियों में शोक की लहर दौड़ गई. बीकानेर में रहने वाले मृतक के चाचा के बेटे भाई ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि हादसा भयंकर हुआ है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

अभिनव के पिता शिव परिहार, जो अहमदाबाद में बिजनेस करते हैं, उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने गए थे. अभिनव ने लंदन में अपना बिजनेस शुरू किया था.

बता दे कि अभिनव का परिवार अहमदाबाद में रहता है और उनके दो चाचा हैं, जो बीकानेर में रहते है. मृतक के दादा सुगन सिंह जो महाराजा गंगा सिंह के फौज में सूबेदार थे और द्वितीय विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था.

बता दें कि एयर इंडिया का लंदन जा रहे प्लेन ने गुरुवार यानी 12 मार्च को दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी और कुछ ही मिनट में यही के एक मेडिकल कॉलेज कैंपस में क्रैश हो गया.

इस हादसे में विमान में सवार 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें उदयपुर, जोधपुर, बासवाड़ा और बीकानेर के लोग शामिल हैं. कुछ लोग छुट्टी मनाने लंदन जा रहे थे, कुछ छुट्टी से वापस काम पर लौट रहे थे. इस हादसे की खबर सुनने के बाद पूरे देश में हड़कंप सा मच गया था. कहा जा रहा है कि जो भी शव बरामद हुए हैं, वे सभी पूरी तरह जले हुए हैं.

Reporter-Raunak Vyas

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news