अनूपगढ़ के गांव 68/3 जीबी में घग्घर नदी में डूबने से किसान की मौत

Anupgarh News: राजस्थान के अनूपगढ़ क्षेत्र के गांव 68/3 जीबी में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय किसान बलराम की घग्घर नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब बलराम खेत में घग्घर नदी का पानी लगा रहा था और अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया. 

अनूपगढ़ के गांव 68/3 जीबी में घग्घर नदी में डूबने से किसान की मौत

Anupgarh News: राजस्थान के अनूपगढ़ के गांव 68/3 जीबी में घग्घर नदी के पानी में डूबने से 30 वर्षीय किसान बलराम की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बलराम शनिवार रात घग्घर नदी का पानी अपने खेत में लग रहा था. बलराम अनियंत्रित होकर अचानक घग्घर नदी के पानी में गिर गया. ग्रामीणों ने जब बलराम को हाथ पर मारते हुए देखा तो वह भी तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बलराम घग्घर नदी में डूब चुका था.

ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना किसानों और प्रशासन को दी गई. सूचना मिलने पर गिरदावर रामकुमार लदोईया, रामसिंहपुर और किसान नेता जसवंत सिंह चन्दी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. करीब 12 घंटे बाद आज रविवार को बलिराम कश्यप गोताखोरों के द्वारा ढूंढ लिया गया है. गिरदावर रामकुमार लदोईया ने बताया कि शव को रामसिंहपुर के सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पुलिस के द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

भारतीय किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चन्दी ने बताया कि बलराम (30) पुत्र सोहनलाल नायक अनूपगढ़ के गांव 68/3 जीबी का रहने वाला था उसके दो बच्चे हैं. बलराम खेती का काम करता था. उन्होंने बताया कि बलराम शनिवार रात करीब 10 बजे घग्घरनदी का पानी अपने खेत में लगा रहा था. पानी लगाते समय बलराम अचानक से अनियंत्रित होकर घग्घर नदी में गिर गया.

इस समय मौके पर घग्घर नदी का पानी 8 फीट तक है, जब यह हादसा हुआ तो उस समय पास में कुछ अन्य किसान भी काम कर रहे थे. जब उन्होंने बलराम को नदी में हाथ-पैर मारते हुए देखा तो मौके पर किसान पहुंच गए. किसानों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी. प्रांतीय उपाध्यक्ष जसवंत सिंह चन्दी ने बताया कि रात से ही बलराम को नदी में ढूंढने के प्रयास किया जा रहे थे.

गिरदावर रामकुमार लोदोईया ने बताया कि स्थानीय किसानों और गोताखोरों की मदद से बलराम की तलाश की जा रही थी. तलाश के दौरान आज रविवार सुबह करीब 10 बजे बलराम का शव घग्घर नदी में मौके से करीब 200 मीटर की दूरी पर लोहे के तारों में अड़ा हुआ मिल गया.

उन्होंने बताया कि शव को नदी से बाहर निकालकर रामसिंहपुर पुलिस को सौंप दिया गया है. रामसिंहपुर पुलिस ने शव को रामसिंहपुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Anupgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More