अनूपगढ़ के नेशनल हाईवे पर पलटी गाड़ी, 10 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी

Sri Ganganagar News: राजस्थान के अनूपगढ़ के नेशनल हाईवे पर रात को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. गाड़ी सड़क से करीब 10 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी. 

अनूपगढ़ के नेशनल हाईवे पर पलटी गाड़ी, 10 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी
Image Credit: Sri Ganganagar News

Anupgarh, Sri Ganganagar News: राजस्थान के अनूपगढ़ के नेशनल हाईवे नंबर 911 पर गांव 15 ए के बस स्टैंड के पास शनिवार रात करीब एक बजे एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. कार पलटने के कारण कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

मौके पर पहुंचे कुछ लोगों के द्वारा दोनों युवकों को कार से निकालकर अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. रघुवीर मेहरा ने प्राथमिक उपचार करने के बाद कार सवार घायल संदीप कुमार और साहिल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. डॉ. रघुवीर मेहरा ने बताया कि दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटे आई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की मौके पर पहुंची मगर दोनों युवक उस समय पर्चा बयान देने की स्थिति में नहीं थे. उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा मामले में अनुसंधान किया जा रहा है.

घटना के समय मौके पर पहुंचे पूरन सिंह धंजू ने आज रविवार दोपहर 12 बजे बताया कि यह कार अनूपगढ़ से घडसाना की ओर जा रही थी कि अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट कार सड़क से करीब 10 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी. कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

उन्होंने बताया कि मौके पर कुछ अन्य लोगों को बुलाकर कार में सवार दोनों युवकों को कार से बाहर निकालकर अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया था और इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में भी दी गई थी.

एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि इस हादसे में संदीप लखेसर (27) पुत्र जगदीश कुमार निवासी वार्ड नंबर 17 और साहिल (25) पुत्र ओमप्रकाश निवासी अनूपगढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उनके बयान नहीं हो पाए हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Anupgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More