अनूपगढ़ में टला बड़ा हादसा, टूटा हाई वोल्टेज तार, खेल रहे थे 4 बच्चे

Anupgarh News: राजस्थान के अनूपगढ़ में बजरी से भरा ओवरलोडेड ट्रक 220 केवी की विद्युत तार तोड़ गया. गली में खेल रहे चार बच्चे इस हादसे से बाल-बाल बचे.  

अनूपगढ़ में टला बड़ा हादसा, टूटा हाई वोल्टेज तार, खेल रहे थे 4 बच्चे
Image Credit: Anupgarh News

Anupgarh News: राजस्थान के अनूपगढ़ की नई पंचायत समिति के पीछे नगरपालिका आवासीय कॉलोनी बसी हुई है. इस कॉलोनी में आज मंगलवार बजरी से भरे ओवरलोडेड ट्रक के कारण 220 केवी की विद्युत तार टूट गई और विद्युत तार टूटने के कारण गली में खेल रहे चार बच्चे बाल बाल बच गए. कॉलोनी के लोगों के द्वारा इसका विरोध किया गया.

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि एक दुकानदार के द्वारा आवासीय कॉलोनी में वाणिज्यिक गतिविधियों की जा रही है. कॉलोनी के लोगो ने इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने और बिजली बोर्ड में दी गई. सूचना मिलने पर एसएचओ ईश्वर जांगिड़, एएसआई कालूराम और बिजली बोर्ड के एईएन मुकेश चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस विभाग और बिजली विभाग के द्वारा ट्रक चालक और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और वही ट्रक को सीज किया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

कॉलोनी के निवासी शीशपाल बिश्नोई और भंवर लाल ने बताया कि आज कॉलोनी के चार बच्चे सड़क के किनारे खेल रहे थे. उसी दौरान बजरी से भरा हुआ ओवरलोडेड ट्रक वहां से गुजर रहा था. उसी समय ट्रक में अड़ने के कारण 220 केवी की तार टूट गई. उन्होंने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय 4 बच्चे मौके मौके पर खेल रहे थे. गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया. हादसा होते ही कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाने और विद्युत विभाग को दी.

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि 2 दुकानदारों के द्वारा आवासीय कॉलोनी में कमर्शियल गतिविधियां की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि नगरपालिका प्रशासन ने कॉलोनीवासियों के द्वारा मांग की जा रही है कि आवासीय कॉलोनी के दोनों भूखंडों पर कमर्शियल गतिविधि किए जाने पर प्लॉट्स के आवंटन को रद्द करने की मांग की जा रही है.

एएसआई कालूराम मीना ने बताया कि मौके पर ट्रक को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा ओवरलोडेड ट्रक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और खनन विभाग को भी इसकी सूचना दी जाएगी. एईएन मुकेश चौहान ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और विद्युत विभाग के हुए नुकसान की भरपाई की जा रही है.

कॉलोनी के निवासी सुभाष स्वामी ने बताया कि आवासीय कॉलोनी के प्लाट संख्या 31-C और 20-C में पिछले ढाई सालों से अनूपगढ़ के दुकानदार जितेंद्र अरोड़ा और तरुण अरोड़ा के द्वारा कमर्शियल गतिविधिया की जा रही हैं. ये दोनों दुकानदार इन प्लॉट्स में बजरी और कंक्रीट का स्टॉक रखते हैं. उन्होंने बताया कि यहां से बजरी और कंक्रीट को उठाने के लिए दिनभर ट्रैक्टर-ट्राली और भारी ट्रको का आवागमन रहता है. कई बार भारी वाहनों के कारण यहां हादसे होते-होते भी बचे हैं.

Reporter- Pradeep Kumar

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Anupgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author