अनूपगढ़ पुलिस ने पंजाब के तस्कर को किया गिरफ्तार, जब्त की 148 ग्राम हेरोइन

Anupgarh News: राजस्थान के अनूपगढ़ पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत अंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन रोड पर गश्त के दौरान पंजाब के जलालाबाद जिले के निवासी रूप सिंह को 148 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया.

अनूपगढ़ पुलिस ने पंजाब के तस्कर को किया गिरफ्तार, जब्त की 148 ग्राम हेरोइन
Image Credit: Anupgarh News

Anupgarh News: राजस्थान के अनूपगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अनूपगढ़ के अंबेडकर चौक से रेलवे स्टेशन रोड़ पर गश्त करते हुए पंजाब के एक तस्कर को 148 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है. अनूपगढ़ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया तस्कर रूप सिंह पंजाब के जलालाबाद जिले का निवासी है.

एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि आरोपी रूप सिंह 148 ग्राम हेरोइन पंजाब से खरीद कर लाया था और वह इस हेरोइन को अनूपगढ़ क्षेत्र में सप्लाई करने के फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे हेरोइन सप्लाई करने से पहले ही दबोच लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि आरोपी रूपसिंह के खिलाफ अनूपगढ़ पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर इस मामले की जांच रावला पुलिस थाने के एसएचओ नवदीप सिंह को सौंपी गई है. उन्होंने बताया कि पूछताछ में और भी कई खुलासे से हो सकते हैं.

एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि वह हेड कांस्टेबल शेर सिंह, कांस्टेबल ऋषि राज और कांस्टेबल हवा सिंह के साथ अनूपगढ़ के अंबेडकर सर्किल से रेलवे स्टेशन रोड़ पर गश्त कर रहे थे. गश्त के दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस टीम ने मौके पर ही उस व्यक्ति को पकड़कर जब उससे उसका नाम पूछा था, उसने अपना नाम रूप सिंह (37) पुत्र बलवीर सिंह रायसिख निवासी बाहमनीवाला जिला जलालाबाद पंजाब बताया.

एसएचओ ने बताया कि जब उस व्यक्ति से भागने का कारण पूछा तो वह व्यक्ति घबरा गया और बार-बार अपनी बातें बदलने लगा. पुलिस टीम को शक होने पर जब उसकी तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से 148 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. एसएचओ ने बताया कि मौके पर ही आरोपी रूपसिंह को गिरफ़्तरा कर हेरोइन जब्त कर ली गई.

पंजाब से खरीदकर लाया था हेरोइन
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी रूप सिंह ने बताया कि वह यह हेरोइन 2 सितंबर 2025 को पंजाब की लाधुका मंडी से एक युवक से खरीद कर लाया था और वह इसे अनूपगढ़ क्षेत्र में बेचना चाहता था. एसएचओ ने बताया कि अनूपगढ़ पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करें इस मामले की जांच रावला एसएचओ नवनीत सिंह को सौंपी गई है. फिलहाल अनूपगढ़ पुलिस के द्वारा मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Anupgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author