Anupgarh: आवारा सांड ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल

Anupgarh News: राजस्थान के अनूपगढ़ में एक आवारा सांड ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक पर सवार एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. 

Anupgarh: आवारा सांड ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल
Image Credit: Anupgarh News

Anupgarh News: राजस्थान के अनूपगढ़ में दिनों दिन आवारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. आवारा पशुओं के कारण आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे हैं. ऐसा ही मामला आज बुधवार को अनूपगढ़ के गांव 12 ए के पास का सामने आया है. एक दंपति बाइक पर अनूपगढ़ की ओर आ रहा था कि अचानक आवारा सांड ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया.

मौके पर जुटे ग्रामीणों ने गम्भीर घायल पति-पत्नी को एम्बुलेंस की सहायता से अनूपगढ़ के सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया. सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद पति-पत्नी को बीकानेर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है. सूचना मिलने पर अनूपगढ़ पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल हंसराज मौके पर पहुंचे और मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

मिली जानकारी के अनुसार कैलाश (24) पुत्र मदनलाल अपनी पत्नी पूनम (23) के साथ बाइक पर अपने गांव 11 ए से अनूपगढ़ आ रहा था. जब पति-पत्नी गांव 12ए के पास पहुंचे, उसी दौरान वहां सड़क पर आवारा सांड खड़ा था.

कैलाश ने आवारा सांड को हटाने के लिए जैसे ही बाइक का हॉर्न बजाया. इस समय आवारा सांड डर गया और उसने बाइक में टक्कर मार दी. जैसे ही यह हादसा हुआ तो मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से पति-पत्नी को अनूपगढ़ के सरकारी जिला अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में भी दी गई. सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल हंसराज टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

हेड कांस्टेबल हंसराज ने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बीकानेर हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा मामले में अनुसंधान किया जा रहा है.

आपको बता दें की अनूपगढ़ में आवारा पशुओं के कारण काफी सड़क हादसे होते हैं. स्थानीय लोगों के द्वारा प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन प्रशासन के द्वारा आवारा पशुओं पर किसी भी तरह का अंकुश नहीं लगाया जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Anupgarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author