Bikaner News: बीकानेर के जस्सूसर गेट पर मारपीट, युवक-युवती पर हमला, स्थानीय लोगों का सड़क जाम

Bikaner News: बीकानेर के जस्सूसर गेट में गाड़ी टक्कर के बाद युवक-युवती पर मारपीट! नयाशहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से गुस्साए लोग सड़कों पर, शराब ठेके और मंदिर तोड़फोड़ के खिलाफ भी रोष. पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग.

Bikaner News: बीकानेर के जस्सूसर गेट पर मारपीट, युवक-युवती पर हमला, स्थानीय लोगों का सड़क जाम
Image Credit: Bikaner News

Bikaner News: जस्सूसर गेट इलाके में नयाशहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गंभीर घटना सामने आई, जहाँ गाड़ी से टक्कर के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने युवक और युवती का पीछा कर उन पर मारपीट की. इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी. पिछले दस दिनों में क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से जनता का गुस्सा सड़कों पर उतर आया.

लोगों का रोष न केवल इस घटना के खिलाफ है, बल्कि क्षेत्र में शराब के ठेके के खिलाफ भी उनका गुस्सा बढ़ता जा रहा है. हाल ही में भैरव मंदिर में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना के बाद यह नया मामला सामने आया है. स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगा रहे हैं और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

बीकानेर के नया शहर थाना इलाके में स्थानीय लोगो का जमकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला जहाँ जस्सूसर गेट इलाके में मंगलवार को गाड़ी से टक्कर के बाद युवक और युवती के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. यह मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला.

प्रदर्शन कारियो के अनुसार, टक्कर के बाद कुछ लोगों ने युवक-युवती का पीछा कर उनके साथ मारपीट की. इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए रास्ता जाम कर दिया. पिछले दस दिनों में लगातार हो रही घटनाओं से परेशान लोग सड़कों पर उतर आए.

लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में असामाजिक तत्व सक्रिय हैं और लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. हाल ही में भैरव मंदिर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया था और आज फिर से मारपीट की घटना से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.

लोगों ने इलाके में स्थित शराब के ठेके के खिलाफ भी विरोध जताया और उसे हटाने की मांग की. जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की.


घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता अरुण व्यास सहित कई स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे और लोगों की बात सुनी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jalore Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author