&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bikaner News : राजस्थान के बीकानेर में आयुष्मान हार्ट हॉस्पिटल के बाहर आज फिर हंगामा हुआ. कांग्रेस नेता राम निवास कूकना अपने समर्थकों के साथ हॉस्पिटल के बाहर पहुंचे तो वही NSUI अध्यक्ष कृष्ण गोदारा की अगुवाई में डूंगर कॉलेज से रैली निकाली रैली, हॉस्पिटल के बाहर पुलिस ने कई नेताओं को भी हिरासत में लिया.
अस्पताल के बाहर हंगामा, अंदर मरीज परेशान
आपको बता दे कि बुधवार को भी पुलिस द्वारा धरना हटाकर कई गिरफ्तारियां की गयी थी. आज फिर जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया गया. पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेता हॉस्पिटल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं और हॉस्पिटल पर इलाज़ में लापरवाही सहित कई आरोप लगा रहे हैं.
हंगामे के चलते पुलिस तैनात
कुछ दिन पहले हार्ट अस्पताल में मरीज की मौत के बाद से ये विवाद जारी है. आज भी भारी पुलिस जाब्ता घटना स्थल पर मौजूद है. इधर कांग्रेस नेता राम निवास कूकना ने दोहराया कि जब तक अस्पताल को ताला नहीं लगाया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा.
क्या है पूरा मामला
बीकानेर के आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर पर इलाज के दौरान एक शख्स की मौत हो गयी थी. मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और डॉक्टर पर हत्या का आरोप लगाया. परिजनों ने कहा कि मरीज की जान जाने की वजह ही लापरवाही रही है. ये भी कहा की अस्पताल खुलेआम लूट करता है, ऐसे में इसका लाइसेंस रद्द होना चाहिए. आपको बताते चले की अस्पताल के खिलाफ पीड़ित परिवार के साथ कई लोग जुड़ रहे है और 11 सिंतबर को पैदल मार्च का आयोजन भी किया गया
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bikaner News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!