Bikaner News: बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक चोर जो पहले बाइक चुराकर ले जाता है और फिर चोरी की बाइक को वापस मंदिर के बाहर रखकर जाता है. वहीं, साथ की उठक-बैठक लगाकर माफी भी मांगता है.
Trending Photos

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में ईमानदार चोर की अनोखी कहानी सामने आई है, जहां घटना तोलियासर भैरव मंदिर के बाहर की है. एक चोर जो पहले बाइक चुराकर ले जाता है और फिर उसके अंदर का ईमान ऐसा जागता है कि वो चोरी की बाइक को वापस मंदिर के बाहर लाकर खड़ा करता है.
वहीं, साथ की उठक-बैठक लगाकर माफी भी मांगता है.अब ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद से ईमानदार चोर की ये अनोखी कहानी सभी जगह चर्चा का विषय बन गई है. श्री डूंगरगढ़ तोलियासर गांव स्थित विश्व प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के सामने से 2 अप्रैल को चोरी हुई बाइक आज मध्य रात्रि को चोर वापस गेट के सामने खड़ा करके चला गया. इतना ही नहीं चोर ने कान पड़कर मंदिर के सामने उठक-बैठक निकाली और माफी भी मांगी. यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
दरअसल 2 अप्रैल को मंदिर में जागरण लगाने आए एक ढोलक वादक की बाइक दो चोर चुरा कर ले गए थे, जिसकी पूरी वारदात कमरे में कैद हो गई थी.अब एक सप्ताह के अंदर ही चोरों का दिल पसीज गया या भैरवनाथ का चमत्कार समझकर चोर वापस उसी जगह पर बाइक खड़ा करके माफी मांग कर चला गया. हालांकि चोरी के दौरान के सीसीटीवी में दो लोग चोरी करते नजर आ रहे है तो वापिस रखते समय एक चोर वापस बाइक को रखते दिखाई दिया. पुलिस को मामले की जानकारी दी गई पुलिस पड़ताल कर रही थी लेकिन चोर खुद ही मंदिर के बाहर बाइक रखकर चला गया. वहीं, चोर की पहचान नहीं हो पाई है.
दूसरी तरफ मंदिर के पुजारी बताया कि घटना के बाद चोर ने बाइक को वापिस मंदिर के बाहर खड़ा कर दिया और उसको अपनी गलती का एहसास हुआ है. वही स्थानीय लोग भी इस बात को भैरव बाबा का चमत्कार मांग रहे हैं, जिन्होंने एक चोर को सही रास्ता दिखाया. ऐसा बहुत कम देखने की मिलता है, जब कोई चोर पहले चोरी करता है, उसके बाद वो खुद उसकी चोरी की घटना को ठीक करने के लिए ईमानदारी की मिशाल पेश करे. हालांकि चोर कौन है, कहा का है इसकी पड़ताल की जा रही है.