कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Bikaner News: कपिल सरोवर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया. आसपास के मंदिरों में दर्शन हेतु विशेष व्यवस्था की गई.

कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Image Credit: Bikaner News

Rajasthan News: बीकानेर के कोलायत कस्बा इन दिनों धार्मिक आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है. रामदेवरा मेले के साथ-साथ श्री नखत बन्ना का और श्री भभूता सिद्ध के स्थल के कालीनाड़ी, चारणवाला धोक और दर्शन को जाने वाले मेले के अवसर पर हजारों-लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र कपिल सरोवर में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया. कई दिनों से श्रद्धालुओं का तांता सरोवर घाटों पर लगा रहा. परंपरा के अनुसार स्नान के बाद श्रद्धालु रामदेवरा धाम और कालीनाड़ी और चारणवाला की ओर प्रस्थान कर रहे हैं.

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है. पुलिस और SDRF की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और सुरक्षा इंतजामों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. कोलायत पुलिस के थानाधिकारी लखवीर सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. सुरक्षा की दृष्टि से सरोवर क्षेत्र में एसडीआरएफ टीम के साथ सीसीटीवी कैमरों से भीड़ की निगरानी की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

कपिल मुनि मंदिर में दर्शन की व्यवस्था उचित कर रखी है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों में अलग-अलग लाइनों से दर्शन व्यवस्था की गई है. लंबी कतारों में भक्त पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं. वहीं, कई श्रद्धालु संकीर्तन और भजन-कीर्तन का आनंद ले रहे हैं. जयपुर, हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, रतनगढ़, पंजाब, हरियाणा से आए श्रद्धालुओ ने बताया कि कपिल सरोवर में स्नान करने के बाद रूणिचा धाम, कालीनाड़ी एवं चारणवाला धाम जाना उनकी वर्षों पुरानी परंपरा है. वहीं, बीकानेर से आए श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्था को संतोषजनक बताया. धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ मेले में दुकानें, जरूरत के सामान भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी उत्साह में नजर आ रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.