Rajasthan Crime: 5 करोड़ दो, नहीं तो... रोहित गोदारा ने व्यापरी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, ना देने पर दी जान से मारने की धमकी

Rajasthan Crime: बीकानेर के व्यवसायी पीयूष श्रृंगारी को गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दी जान से मारने की धमकी, 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच.

Rajasthan Crime: 5 करोड़ दो, नहीं तो... रोहित गोदारा ने व्यापरी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, ना देने पर दी जान से मारने की धमकी
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: बीकानेर की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी वेल्थोनिक कैपिटल के सीईओ पीयूष श्रृंगारी को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी देने वाले शख्स ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया और पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है. ऐसा नहीं करने पर पीयूष श्रृंगारी और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. पीयूष श्रृंगारी राजस्थान में अपनी वित्तीय सेवाओं के लिए जाने जाते हैं और वेल्थोनिक कैपिटल के जरिए लोगों को निवेश और वित्तीय सलाह देते हैं. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वेल्थोनिक कैपिटल के सीईओ पीयूष श्रृंगारी ने जेएनवीसी थाने में परिवाद पेश किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 2 जुलाई की शाम को उनके पास एक वॉट्सऐप कॉल आया था. कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताते हुए 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और धमकी दी कि यदि रुपये नहीं दिए तो उनके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा. इसके बाद शाम 7:15 बजे एक वॉइस मैसेज भी भेजा गया. 4 जुलाई को फिर से एक वॉइस मैसेज भेजकर धमकी दी गई. सीईओ ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से एक व्यवसायी पीयूष श्रृंगारी को वॉट्सऐप कॉल आया था, जो शेयर मार्केट ट्रेडिंग से जुड़े हैं. कॉल करने वाले ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जांच में तेजी लाई जा रही है.

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा, हैरी बॉक्सर और एक अन्य अज्ञात आरोपी शामिल हैं. गौरतलब है कि इन आरोपियों पर पीयूष श्रृंगारी को धमकी देने और फिरौती मांगने का आरोप है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं