100 साल की हुई बीकानेर की गंग नहर, सिद्धि कुमारी ने कहा- ऐसा काम करो कि अगली पीढ़ी भी याद रखे

Bikaner News : बीकानेर की गंग नहर के 100 वर्ष पूरे होने पर आज पश्चिमी राजस्थान उस दूरदर्शी सोच को, जिसने रेगिस्तान की किस्मत बदल दी याद कर रहा है.

100 साल की हुई बीकानेर की गंग नहर, सिद्धि कुमारी ने कहा- ऐसा काम करो कि अगली पीढ़ी भी याद रखे

Bikaner News : 5 दिसंबर 1925 को हुसैनीवाला में महाराजा गंगा सिंह जी ने गंग नहर की आधारशिला रखी थी और आज उसी गंग यानी इंदिरा गांधी नहर से 2 करोड़ से ज़्यादा लोग लाभान्वित हो रहे हैं.

सौ साल पहले पानी की कमी, अकाल और कष्ट से जूझते इलाकों को राहत देने की जो कल्पना की गई थी. आज वही सपना हकीकत बनकर करोड़ों लोगों का सहारा है.

हुसैनीवाला से लेकर बीकानेर तक इस ऐतिहासिक मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें विधायक और पूर्व राजघराने की सदस्य सिद्धि कुमारी ने महाराजा गंगा सिंह को याद किया और कहा - 1920 में जब उन्होंने सोचा कि घर-घर पानी कैसे पहुंचेगा, तब इन इलाकों में अकाल पड़ता था, पानी की भयंकर समस्या थी. लेकिन 1925 में वो सपना संभव हुआ और उन्हें हर व्यक्ति का साथ मिला.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सिद्धि कुमारी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ पानी का सपना नहीं देखा, बल्कि उसे बेहतरीन तरीके से पूरा भी किया. मुझे गर्व है कि मैं उस परिवार की सदस्य हूं. गंगासिंह जी सिर्फ एक राजा नहीं, एक इमोशन, एक इंस्टीट्यूशन और विज़नरी लीडर थे, जिनकी सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बन गई.

उन्होंने कहा- मैं भी सौभाग्यशाली हूं कि मुझे जनता की सेवा का मौक़ा मिला. मेरी दादी कहा करती थीं कि अगर तुम सेवा के लिए नहीं निकलोगी, तो कौन निकलेगा. आज सौ साल बाद भी वही सिस्टम ज़िंदा है, जो उन्होंने उस वक्त बनाया था और ये एक बड़ा पाठ है कि कोई भी काम ऐसा करो, कि अगली पीढ़ी भी याद रखे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bikaner News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!



ये भी पढ़ें-

Trending news