Bikaner News: बीकानेर जिले में डूंगरगढ़ में योगी मॉडल देखने को मिला है. सुरजनसर गांव में दो नाबालिग बहनों के साथ हुई रेप की वारदात के बाद आखिरकार प्रशासन का पीला पंजा चल गया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले में डूंगरगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां योगी मॉडल देखने को मिला है. श्री डूंगरगढ़ के सुरजनसर गांव में दो नाबालिग बहनों के साथ हुई रेप की वारदात के बाद आखिरकार प्रशासन का पीला पंजा चल गया है.
दुष्कर्मी के आरोपी ने करीबन 50 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके होटल दुकान और मकान बना रखा था और अवैध गतिविधियां चलाई जा रही थी. आरोपी भगवान सोनी द्वारा 1992 में बीदासर गांव में पांच लोगों की हत्या की गई थी.
इसके बाद रतनगढ़ कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था और आरोपी 20 साल की सजा काटकर बाहर आया और फिर से दुष्कर्म के आरोप में अंदर चला गया.
पढे़ं एक और बड़ी खबर
भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के झगड़े के बीच मामला थाने से पहुंचने के बाद पुलिस पर एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाते हुए अधेड़ ने जहरीली वस्तु का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
जानकारी के अनुसार गंगापुर निवासी कैलाश तिवाड़ी का अपने पड़ोसियों से पैसे के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है. दो दिन से दोनों पक्षों के बीच आपसी कहासुनी और गलीगलोच हो गई. पड़ोसी पक्ष ने गंगापुर थाने में रिपोर्ट दी.
यह भी पढ़ें- कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया का प्यार हुआ फुस, एयरफोर्स पत्नी ने शादी के बाद में मांगी 5 करोड़ कैश और BMW
जबकि मृतक कैलाश के परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी मदन सोनी, पिंकी भाई, अर्जुन, राधेश्याम ने घर ने घुस कर उनके साथ झगड़ा किया और गालीगलौच की थी, लेकिन पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रताड़ित किया, जिसके कारण आहत होकर उन्होंने थाने जाने से पूर्व जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया.
हालात बिगड़ने पर परिजनों ने उन्होंने एमजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सूचना पर गंगापुर डिप्टी रविन्द्र प्रताप सिंह हॉस्पिटल पहुंचे और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू करवाई. फिलहाल शव सुपुर्द करने को लेकर गतिरोध बना हुआ है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Raunak Vyas