Bikaner News: खाजूवाला में चोरों का आतंक, रात में ताले तोड़कर खंगाल डाले तीन घर, बेंत लेकर ढूंढ रही पुलिस

Bikaner News: खाजूवाला में बेखौफ चोरों का तांडव! एक दिन में तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी और जेवरात चोरी. पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई, लेकिन चोरों को पकड़ना अभी भी चुनौती. आमजन में आक्रोश

Bikaner News: खाजूवाला में चोरों का आतंक, रात में ताले तोड़कर खंगाल डाले तीन घर, बेंत लेकर ढूंढ रही पुलिस
Image Credit: Bikaner News

Bikaner News: खाजूवाला में बेखौफ चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने एक ही दिन में दिनदहाड़े तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. इस घटना ने खाजूवाला पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की है, जो अब चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है.

बीकानेर से डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया और देर रात तक पुलिस टीम चोरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाती रही. थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे. पुलिस के सामने अब चोरी की घटनाओं को ट्रेस आउट करना एक बड़ा चैलेंज बन गया है, जिस पर टीम काम कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

खाजूवाला के वार्ड नं. 5 और 14 में एक साथ तीन घरों में चोरी की घटना को लेकर आमजन में आक्रोश व्याप्त है. लोगों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं