Bikaner News: अशोक गहलोत ने कहा कि दक्षिण में भाजपा का कोई आधार नहीं है, ये जानते हैं वोट तो मिलते नहीं हम लोगों को, ये खतरा नहीं समझ पा रहे हैं. जब मैं छात्र था तब इंग्लिश की बात वो करते थे हिंदी के खिलाफ थे. हिंदी का कोई बोर्ड वहां पर नहीं रहता था. जला देते थे वो लोग.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bikaner News: बीकानेर में भाषा विवाद पर पूर्व सीएम गहलोत का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि आप दक्षिण को भड़का रहे हो जान बूझ के, क्योंकि दक्षिण में भाजपा का कोई आधार नहीं है, ये जानते हैं वोट तो मिलते नहीं हम लोगों को, ये खतरा नहीं समझ पा रहे हैं. जब मैं छात्र था तब इंग्लिश की बात वो करते थे हिंदी के खिलाफ थे. हिंदी का कोई बोर्ड वहां पर नहीं रहता था. जला देते थे वो लोग.
नॉर्थ के अंदर इंग्लिश का बोर्ड जला देते थे ये. हम ने खुद ने बचपन के अंदर देखा. आप कल्पना कीजिए उस वक्त से हम राजनीति कर रहे हैं. अगर इंदिरा गांधी पंडित नेहरू या जो भी प्राइम मिनिस्टर बने हैं, ये अगर सब मिलके उस को नहीं करते. देश की एकता के लिए अखंडता के लिए जान तक दे दी इंदिरा जी ने, तेलुगू तमिल मलयालम बंगाली, पंजाबी, गुजराती मराठी क्या लिखा मालूम है किसी को. आप बताओ इनको कि तुम भाषा को मुद्दा बना के देश को क्यों बर्बाद करना चाहते हो ?
बड़ा सेंसिटिव इश्यू है ये जानबूझकर इश्यू बना रहे हैं राजनीतिक लाभ लेने के लिए, और नॉर्थ इंडिया वालों को खुश करने के लिए, ये बहुत सेंसिटिव इश्यू है, संवेदनशील इश्यू है... इस प्रकार बोलना खतरनाक है देश के लिए, देश की एकता के लिए देश की अखंडता के लिए खतरनाक है. इसका मतलब बहुत बड़ी साजिश है बहुत बड़ी राजनीति है, ये ध्रुवीकरण करके चुनाव जीतने की बार बार कोशिश करते हैं.
मीडिया को ज्यादा समझना चाहिए जब देश आजाद हुआ था तो मीडिया, इंटेलेक्चुअल, कितने लोग शामिल थे आज सब गायब हैं. सब चुप हैं, मीडिया चुप है. देश का मेजर मीडिया चुप है, सोशल मीडिया से काम चल रहा है, क्यों ?
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Bikaner Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!