Bikaner News: बीकानेर जिले में एक मजदूर की मौत का मामला गरमा गया, जहां परिजनों का मामले को लेकर जमकर विरोध देखने को मिला. मजदूर की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक मजदूर के मौत का मामला गरमा गया, जहां परिजनों का मामले को लेकर जमकर विरोध देखने को मिला. मृतक मजदूर गिरधारी रानीसर बास का रहने वाला था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक मजदूर गिरधारी कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा था.
जानकारी के अनुसार 8 मई को मजदूरी के दौरान वह मची से नीचे गिर गया था, जिसके बाद उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई. मजदूर की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला.
यह भी पढे़ं- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
मृतक के परिजनों ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना प्रदर्शन किया और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. परिजनों का आरोप है कि मजदूरी के दौरान गिरधारी को जबरन कमजोर मची पर चढ़ाया गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ.
उन्होंने ठेकेदार पर लापरवाही और दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के लिए पूरी तरह ठेकेदार जिम्मेदार है. गुस्साए परिजनों ने शव लेने से भी इंकार कर दिया.
यह भी पढे़ं- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
साथ ही परिजनों ने कहा कि जब तक ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे शव नहीं लेंगे. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत करने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter- Raunak Vyas