Bikaner News: ढहा SP मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा, टला बड़ा हादसा

Bikaner News: राजस्थान के कई जिलों में ताबड़तोड़ बारिश हो रही है. बीकानेर जिले में भी भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. वहीं, जिले के एसपी मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कॉलेज की एक पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा अचानक ढह गया. 

Bikaner News: ढहा SP मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा, टला बड़ा हादसा
Image Credit: Bikaner NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Bikaner News: जिले के एसपी मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कॉलेज की एक पुरानी बिल्डिंग का हिस्सा अचानक ढह गया. यह हिस्सा एसबीआई बैंक, मेडिकल लेब और प्रिंसिपल के कार्यालय के पास स्थित था. गनीमत रही कि हादसे के वक्त मेडिकल लेब का कमरा खाली था, वरना जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था.

हादसे के समय एसबीआई बैंक के अंदर कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन बैंक का हिस्सा आंशिक रूप से ही क्षतिग्रस्त हुआ, जिससे सभी सुरक्षित बच गए. वहीं, प्रिंसीपल कार्यालय के एक भाग पर भी मलबा गिरा, जिससे कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि बीकानेर में बारिश हुई, जिससे पहले से जर्जर हो चुकी बिल्डिंग की हालत और बिगड़ गई. मेडिकल लैब का कमरा पूरी तरह धराशायी हो गया. इस हादसे के बाद कॉलेज प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

लंबे समय से कॉलेज की बिल्डिंग की हालत खराब बताई जा रही थी, लेकिन समय रहते मरम्मत या पुनर्निर्माण की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इस घटना ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि घटना की सूचना मिलने पर मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी मौके पर पहुंचे और बिल्डिंग को हुए नुकसान का जायजा लिया. यदि यह हादसा कार्यदिवस में व्यस्त समय पर होता, तो बड़ी जनहानि संभव थी.

बता दें कि बीकानेर में मानसून ने दस्तक दे दी है. जमकर हुई बारिश से पूरे शहर में पानी-पानी हो गया. गजनेर रोड, जैसलमेर रोड, ढोला मारू होटल, हॉस्पिटल परिसर समेत कई निचले इलाके जलमग्न हो गए. सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम लग गया और सिस्टम पूरी तरह बिगड़ गया.

बारिश का असर सूरसागर में भी देखने को मिला, जहां पानी भर गया. बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता खुद ग्राउंड पर पहुंचीं और हालात का जायज़ा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार पिछली बार जैसा नुकसान न हो. मौके पर पंप लगाकर पानी निकालने का काम जारी है. बारिश के बाद नगर निगम की टीमें भी एक्शन में आ गईं. निगम आयुक्त मनीष मयंक और उपायुक्त यशपाल आहूजा ने शहर के प्रभावित इलाकों का दौरा किया. कई जगहों पर जलनिकासी की व्यवस्थाएं प्रभावी रहीं और कम समय में पानी निकल गया हालांकि कुछ इलाकों में अब भी सुधार की ज़रूरत बताई गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Bikaner Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और राजस्थान डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More