Bikaner News : जहरीला हलवा खिलाने वाले तांत्रिक का साथी गिरफ्तार, 40 लाख नकदी भी जब्त

Bikaner News : बीकानेर के खाजूवाला में 50 लाख की लूट और तीन हत्याओं के मामले में पुलिस ने अब एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए युवक की पहचान बेरियावाली निवासी 25 वर्षीय मुस्ताक खां के रूप में हुई है. 

Bikaner News : जहरीला हलवा खिलाने वाले तांत्रिक का साथी गिरफ्तार, 40 लाख नकदी भी जब्त
Image Credit:

Bikaner News : खाजूवाला में 50 लाख की लूट और तीन हत्याओं के मामले में पुलिस ने अब एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए युवक की पहचान बेरियावाली निवासी 25 वर्षीय मुस्ताक खां के रूप में हुई है.

आरोप है कि मुस्ताक ने लूट की रकम गायब करने, तांत्रिक के दो मोबाइल छुपाने, उसे भगाने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा पुलिस उससे 10 लाख रुपये नकद की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है.

मामले में पहले ही मृतक की गाड़ी से 40 लाख रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है. कार्रवाई खाजूवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत द्वारा डीवाईएसपी अमरजीत चावला के सुपरविजन में की गई. थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में और भी कई गिरफ्तारियां होना संभावित हैं. पूरा मामला खाजूवाला के वार्ड नं. 16 से जुड़ा हुआ है. पुलिस जांच जारी है.

क्या है पूरा मामला
खाजूवाला में एक तांत्रिक द्वारा तीन लोगों की हत्या और लूट का मामला सामने आया. तांत्रिक बी शिवा ने मृतक गफार को एक करोड़ से 33 करोड़ रुपये करने का झांसा दिया था. गफार ने 50 लाख रुपये का इंतजाम किया था, जिसे तांत्रिक ने ले लिया और उसके घर से 13 लाख रुपये के जेवर भी चोरी कर लिए. तीन लोगों की जहरीला हलवा खाने से मौत हो गई. पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी हुई है. तांत्रिक के दो साथियों को पूछताछ के लिए लाया गया है.

हत्यारा तांत्रिक बी शिवा कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है. एसपी कावेन्द्र सागर ने बताया कि तांत्रिक की तलाश में एएसपी ग्रामीण कैलाश सांधु की टीमें जुटी हुई हैं. मृतक गफार के पुत्र समलान ने तांत्रिक के खिलाफ हत्या और लूट का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस जल्द ही तांत्रिक को पकड़ने का दावा कर रही है.

रिपोर्टर- रौनक व्यास


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team