बीकानेर के PBM अस्पताल में हंगामा, राजस्थान में नर्सिंग सेवाएं हो सकती हैं ठप!

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले में नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र गोदारा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद से PBM अस्पताल का स्टाफ दो भागों में आमने-सामने हो गया है. 
 

बीकानेर के PBM अस्पताल में हंगामा, राजस्थान में नर्सिंग सेवाएं हो सकती हैं ठप!
Image Credit: Bikaner News

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले में यूटीबी कर्मचारी और नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र गोदारा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उन्हें बीकानेर के PBM अस्पताल से उस समय पकड़ा गया, जब वे अपने नियमित कार्य में लगे हुए थे. हिरासत की कार्रवाई सदर थाना प्रभारी दिगपाल सिंह और जेएनवीसी थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार की मौजूदगी में की गई.

इस गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही फैली, नर्सिंग एसोसिएशन से जुड़े दर्जनों नर्सिंग कर्मी तुरंत थाने पहुंच गए. उनका कहना है कि रविंद्र गोदारा को बिना किसी पूर्व सूचना के जबरन उठाया गया है, जो पूरी तरह से अनुचित और अस्वीकार्य है.

Add Zee News as a Preferred Source

नाराजगी इस कदर है कि नर्सिंग कर्मियों ने सामूहिक हड़ताल का एलान कर दिया है. उनका साफ कहना है कि अगर अध्यक्ष रविंद्र गोदारा को तुरंत रिहा नहीं किया गया, तो वे पूरे राजस्थान में कार्य बहिष्कार करेंगे और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे.

इसी बीच, अखिल भारतीय सेवारत नर्सेज संघ ने भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक कड़ा पत्र जारी किया है. पत्र में लिखा गया है कि बिना किसी विधिक सूचना के इस तरह हिरासत में लेना सरासर गलत और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

नर्सेज संघ ने राजस्थान सरकार की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है और ऐलान किया है कि जब तक रविंद्र गोदारा को रिहा नहीं किया जाता, PBM हॉस्पिटल सहित राज्यभर में नर्सिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहेंगी.

बता दें कि लगभग चार दिन पहले सीनियर नर्सिंग कर्मचारी के साथ झगड़े के बाद पीबीएम अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों में विवाद हो गया था. एक सीनियर नर्सिंग कर्मी के साथ हुए इस झगड़े के बारे में सदर पुलिस को रिपोर्ट दी गई थी, जिनके साथ मारपीट हुई. उन्होंने संविदा पर लगे रविंद्र पर आरोप लगाते हुए सेवा से हटाने की मांग की, जिसके बाद रविंद्र को यहां से हटाकर सीएमएचओ ऑफिस भेज दिया गया, जहां से वापस पीबीएम अस्पताल के लिए भेजा गया. एक पक्ष का तीन घंटे का कार्य बहिष्कार कर रविंद्र पर कार्रवाई की मांग कर रहा है, वहीं दूसरा ग्रुप रविंद्र के साथ खड़ा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bikaner News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More