Bikaner News: बीकानेर के खाजूवाला 50 लाख रुपये की ठगी व ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री मामलें में 2 सदस्यों की और गिरफ्तारी की गई है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bikaner News: बीकानेर के खाजूवाला 50 लाख रुपये की ठगी व ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री मामलें में 2 सदस्यों की और गिरफ्तारी की गई है. खाजूवाला के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर और के मामले में पुलिस ने अब दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जोधपुर के हिरादेसर निवासी रामस्वरूप जाट व बेंरियावाली निवासी यूसुफ अली को गिरफ्तार किया गया है.
इससे पहले बेंरियावाली निवासी मुश्ताक पड़िहार को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन दिन के पीसी रिमांड पर लिया हुआ है. खाजूवाला थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत के अनुसार, रामस्वरूप जाट मुख्य तांत्रिक टीम का सदस्य है, जबकि यूसुफ अली पर मुख्य तांत्रिक बी. शिवा को मोटरसाइकिल पर बैठाकर राजीव सर्किल तक पहुंचाने, उसे भगाने, संक्षय देने और मारपीट करने जैसे आरोप हैं.
अब तक तंत्र-मंत्र के झांसे में हुई ठगी व हत्या मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य तांत्रिक बी. शिवा की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस ने 50 लाख रुपये की नगदी भी बरामद कर ली है. पूरा मामला खाजूवाला के वार्ड नंबर 16 से जुड़ा हुआ है.
पुलिस का कहना है की मुख्य तांत्रिक बी. शिवा की तलाश के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें अलग अलग स्थानों पर दबिश दे रही है. जल्द ही मुख्य तांत्रिक को गिरफ्तार करेगें ओर पुछताछ में ओर भी बड़ी खुलासे होने की सम्भावना जताई जा रही हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!