मोदी सरकार की बीकानेर को बड़ी सौगात, बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी

Bikaner News: बीकानेर मोदी सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि अब दिल्ली से बीकानेर के बीच वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति मिल गई है.

मोदी सरकार की बीकानेर को बड़ी सौगात, बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी
Image Credit: Bikaner News

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर मोदी सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिली है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि अब दिल्ली से बीकानेर के बीच वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति मिल गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र भेजकर इसकी औपचारिक जानकारी दी है.

इस नई सुविधा के बाद बीकानेर से दिल्ली का सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा. ट्रेन सुबह पौने छह बजे बीकानेर से रवाना होकर दोपहर 11 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली कैंट पहुंचेगी. वहीं वापसी में ट्रेन शाम पौने पांच बजे दिल्ली कैंट से रवाना होकर रात 11 बजे बीकानेर पहुंचेगी. लगभग 448 किलोमीटर का सफर अब सिर्फ सवा छह घंटे में पूरा होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

इस बड़ी सौगात को लेकर बीकानेर में खुशी का माहौल है. पूर्व मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित और बीजेपी नेता रवि शेखर मेघवाल समेत बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया. मेघवाल के सांसद सेवा केंद्र में भी उत्साह देखने को मिला.

अर्जुनराम मेघवाल ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” से जोड़ते हुए कहा कि बीकानेर को विकसित भारत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली की बाक कही.

उन्होंने याद दिलाया कि पिछले एक दशक में बीकानेर को रेल मार्ग से देश से जोड़ने में लगातार प्रयास किए गए हैं और यह निर्णय उन्हीं प्रयासों का परिणाम है. बीकानेर वासियों ने इस स्वीकृति पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह कदम बीकानेर को विकास की नई ऊचाइयों पर ले जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBikaner Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Raunak Vyas

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More