Bikaner Viral golden man: बीकानेर पूरी दुनिया में अपने नमकीन और मिठाई के स्वाद के लिए जाना जाता है. लेकिन इन दिनों बीकानेर गोल्डन मैन की वजह से चर्चा में बना हुआ है. क्या है गोल्डन मैन की कहानी? पढ़िए इस रिपोर्ट में…
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: 'खाइके पान बनारस वाला' तो आपने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको बताते है 'खाइके पान बीकानेर वाला' और वो भी गोल्डन मैन के हाथ का, क्यूंकि ये कोई मामूली पान नहीं है, क्यूंकि जिन हाथों से ये बनाकर आपको मिलता है वो गोल्डन मैन के हाथों का पान है. ये केवल बीकानेर नहीं बल्कि पूरी दुनिया में विख्यात है.
सिर पर राजस्थानी पगड़ी, गले में भारी हार, हाथों में मोटा सोने का कड़ा और उंगलियों में कई अंगूठियां… कुल वजन 1 से 2 किलो तक. ये हैं मूलसा–फुलसा पान दुकान के मालिक फूलचंद सेवग – जिनका स्टाइल पूरे बीकानेर ही नहीं, सोशल मीडिया तक में चर्चा का विषय है. बीकानेर के कोटगेट सट्टा बाजार में एक ऐसी पान की दुकान है जो स्वाद और परंपरा के साथ अब सोने की चमक के लिए जानी जाती है. शहर वाले प्यार से इसे 'गोल्डन मैन की दुकान' भी कहते हैं.
करीब 80 साल पुरानी यह दुकान बीकानेर के सबसे पुराने और लोकप्रिय पान खाने की जगह में से एक मानी जाती है. इस दुकान की खासियत सिर्फ पान नहीं, बल्कि यहां के मालिक की शान है जो रोजाना करीब 1 से 2 किलो तक सोना पहनकर ग्राहकों का स्वागत करते हैं.
सोने से लदे इस पान वाले को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं. कई पर्यटक सिर्फ उनके साथ फोटो खिंचवाने और वीडियो बनाने यहां पहुंचते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर ये 'गोल्डन मैन' बीकानेर की पहचान बनते जा रहे हैं. यहां मिलने वाला 'मद्रास पान' सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, जिसे खास मसालों, नारियल और गुलकंद से तैयार किया जाता है. कीमत भी आम लोगों के बजट में महज 20 रुपये है. यही नहीं, इस दुकान पर कई सेलिब्रिटी और पूर्व राष्ट्रपति तक इस दुकान पर दस्तक दे चुके हैं.
मूलसा–फुलसा पान भंडार सिर्फ एक दुकान नहीं, ये बीकानेर की एक विरासत है जो अब तीसरी और चौथी पीढ़ी तक पहुंच चुकी है. फूलचंद यानी गोल्डन मैन इस दुकान की तीसरी पीढ़ी से हैं, जो पिछले 42 वर्षों से हर दिन सोने के आभूषण पहनकर पान बेच रहे हैं. उनका मानना है कि ये सिर्फ उनकी पहचान नहीं, बल्कि ग्राहकों के प्रति उनका सम्मान और अपनापन दर्शाता है. वही वो हर रोज़ अलग अलग स्टाइल में आभूषण और कपड़े पहनते है. अब उनके बेटे ने भी इसी राह को अपनाया है. चौथी पीढ़ी के रूप में दुकान को संभाल रहे बेटे का अंदाज भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाता है. इतना ही नहीं, अपने इस अलग और अनोखे अंदाज को ‘गोल्डन मैन’ ने पेटेंट भी करवा लिया है. जी हां, उनके 'हाथ के थंभ' यानी उनकी विशेष पान परोसने की शैली और पहनावे को आधिकारिक पहचान मिल चुकी है.
आज उनके ग्राहक सिर्फ बीकानेर तक सीमित नहीं हैं. देश और विदेश से लोग सिर्फ इस दुकान का पान खाने आते हैं. विदेशों में रहने वाले एनआरआई, यहां आकर इस पान का स्वाद चखना अपना सौभाग्य मानते हैं.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में तबाही के संकेत! आगामी 2 सप्ताह मौसम दिखाएगा रौद्र रूप, अलर्ट जारी
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!