Bikaner Weather: बीकानेर में मौसम ने अचानक करवट ली और एक जबरदस्त रेत का बवंडर पूरे इलाके में छा गया. कल शाम को उठे इस रेत के बवंडर का वीडियो सामने आया है.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Bikaner Weather: बीकानेर में मौसम ने अचानक करवट ली और एक जबरदस्त रेत का बवंडर पूरे इलाके में छा गया. कल शाम को उठे इस रेत के बवंडर का वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज़ हवाओं के साथ रेत का विशाल बवंडर उठता नजर आ रहा है.
वहीं इस बवंडर ने कुछ ही मिनटों में पूरे क्षेत्र को रेत की मोटी चादर से ढक दिया. आसमान में धूल और रेत की परत छा गई, जिससे विसिबिलिटी बेहद कम हो गई और जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ. वहीं मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी आ सकती है. यह रेत का बवंडर न सिर्फ एक चौंकाने वाला दृश्य था, बल्कि इसने यह भी दिखा दिया कि मौसम में हो रहे बदलाव कितने अप्रत्याशित और प्रभावशाली हो सकते हैं.
वहीं हनुमानगढ़, दौसा, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर समेत कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आमजन को बिजली की लाइनों और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है, साथ ही कच्चे घरों और दीवारों के प्रति भी सचेत किया है.
राजस्थान में आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिनमें से 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर आदि शामिल हैं. वहीं दौसा, भरतपुर, करौली, सिरोही आदि जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!