Bikaner News: अब एक दिन में बीकानेर से दिल्ली होगा आना जाना, पीएम मोदी ने कैमल सिटी को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात

Bikaner Vande Bharat Train: बीकानेर को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों से मिली यह ट्रेन 6 घंटे में बीकानेर से दिल्ली का सफर तय करेगी, जिससे यात्री उसी दिन लौट सकेंगे. 

Bikaner News: अब एक दिन में बीकानेर से दिल्ली होगा आना जाना, पीएम मोदी ने कैमल सिटी को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात
Image Credit: Bikaner Vande Bharat Train

Bikaner News: कैमल सिटी के नाम से मशहूर बीकानेर को आज वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया. बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में शहरवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के विशेष प्रयासों से बीकानेर को यह हाई-स्पीड ट्रेन मिली, और वे स्वयं इस समारोह में शामिल हुए.

6 घंटे में दिल्ली का सफर
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बीकानेर से दिल्ली का सफर मात्र 6 घंटे में पूरा करेगी. यह ट्रेन यात्रियों को एक ही दिन में दिल्ली जाकर उसी ट्रेन से वापस लौटने की सुविधा प्रदान करेगी. इस सुविधा से व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को विशेष लाभ होगा. यह ट्रेन बीकानेर के लिए न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

उद्घाटन समारोह में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ विधायक सिद्धि कुमारी, डीआरएम गौरव गोविल, सम्पत पारीक, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, चम्पालाल गैदर, सत्यप्रकाश आचार्य और मोहन सुराणा सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं. समारोह में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनकर खुशी जाहिर की.


शहर में उत्साह का माहौल
वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ के बाद बीकानेर में उत्सव जैसा माहौल रहा. स्थानीय लोगों ने इस ट्रेन को शहर के विकास में मील का पत्थर बताया. यह ट्रेन न केवल बीकानेर की रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी नया आयाम देगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bikaner News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More