&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले खाजूवाला से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई, जहां 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग को दवाई दिलवाने के बहाने ले जाया गया और फिर उससे गैंगरेप की वरादात को अंजाम दिया गया.
वहीं, पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर खाजूवाला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया. इस मामले में
दो पुरुष और एक महिला के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज दर्ज हुआ. खाजूवाला पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का परिवार ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है. आरोपी दवाई दिलाने के बहाने रावला में अपनी बहन के घर लेकर गया था. आरोपी का नाम शंकर बताया जा रहा है.
वहीं, आरोपी के जीजा ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया, जिसमें आरोपी की बहन पूजा ने भी अपने पति और भाई का साथ दिया. पुलिस ने जीजा, बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. खाजूवाला DYSP अमरजीत चावला इस मामले की जांच कर रहे हैं.
जांच अधिकारी अमरजीत चावला ने इस मामले को लेकर कहा कि अनुसंधान कर रहे हैं. जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा. फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है.
पढ़िए बीकानेर की एक और खबर
Bikaner News: बीकानेर में गुमशुदा विवाहित को लेकर धरने का मामले में DYSP अमरजीत चावला के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया. बता दें कि छतरगढ़ थाने के आगे तीन दिन से अनिश्चित कालीन धरना चल रहा था.
DYSP अमरजीत चावला थानाधिकारी भजनलाल लावा ने जल्द विवाहिता को दस्तयाब करने का आश्वासन दिया. विवाहिता को दस्तयाब के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं.
खाजूवाला DYSP अमरजीत चावला ने कहा कि आपकी बेटी नहीं मेरी बेटी है, दो दिन में आपके घर आ जाएगी. पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं.
इसके बाद धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने धरना समाप्त किया. विवाहित महिला डेढ़ महीने पहले घर से लापता हुई थी.
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले प्रेमी के साथ वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो आने के बाद परिजनों में आक्रोश था.
Reporter-Raunak Vyas
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!