चूरू में सीएम के दौरे से पहले 9 NSUI पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया

Churu News: सीएम के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस प्रसाशन अलर्ट मोड में है. NSUI पदाधिकारीयों द्वारा विरोध जताने की आशंका को देखते हुए 9 NSUI पदाधिकारीयों को हिरासत में लिया गया है.

चूरू में सीएम के दौरे से पहले 9 NSUI पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया

Churu News: सीएम के प्रस्तावित दौरे से पहले पुलिस प्रसाशन अलर्ट मोड में है. NSUI पदाधिकारीयों द्वारा विरोध जताने की आशंका को देखते हुए 9 NSUI पदाधिकारीयों को हिरासत में लिया गया है. डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया मुखबिर तंत्र से सूचना मिली थी कि उक्त पदाधिकारी सीएम के दौरे में विरोध या हंगामा करने की फिराक में है.

सभी 9 लोगों से हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है. PCC बीकानेर प्रभारी सद्दाम हुसैन ने कहा भाजपा सरकार ईडी और सरकारी एजेंसियो का दुरूपयोग कर रही है और कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध दमनकारी कार्यवाही कर रही है. प्रदेश सरकार नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं का नियम विरुद्ध व जन भावनाओं के विरुद्ध परिसीमन किया है.

उन्होंने कहा हमारी मांग है की सीकर सम्भाग की बहाली की जाए और चूरू में निर्माणाधीन ROB की डिजाईन में सुधार किया जाए. इन्हीं मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के बीकानेर के प्रभारी सद्दाम हुसैन, युवा कांग्रेस चूरू जिला प्रभारी जयदत्त जांगिड़, युवा कांग्रेस चूरू अध्यक्ष शोयल खान डीके, कांग्रेस मण्डल महामंत्री याकूब, कांग्रेस मण्डल सचिव अज्जू लुहार सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत मे लेकर नजरबंद किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news