Sardarshahar, Churu News: सरदारशहर के उडसर लोडेरा गांव में सरकारी भूमि पर सालों से बने आठ पक्के मकानों को हटाने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Sardarshahar, Churu News: सरदारशहर के उडसर लोडेरा गांव में सरकारी भूमि पर सालों से बने आठ पक्के मकानों कों नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला दोपहर 1 हटाने के लिए पहुंचा.
हालांकि प्रशासन की ओर से पहले से उन मकानों पर लाल कलर से क्रोश निशाना बनाकर उक्त लोगों को घर खाली करने की अपील की गई थी और नहीं खाली करने पर घरों को तोड़ने की चेतावनी भी दी गई थी.
प्रशासनिक अमला जैसे ही उडसर लोडेरा गांव में मकान हटाने के लिए पहुंचा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए. सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ सारण ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रशासन से इन अनुसूचित जाति के लोगों के मकानों को नहीं तोड़ने की गुहार लगाई.
उन्होंने कहा कि यह सब अनुसूचित जाति के लोग हैं और करीब 50 सालों से यहां पर पक्के मकान बनाकर रह रहे हैं. सरकार की ओर से इनको मकान आवंटित किए गए हैं और बिजली पानी तक की सुविधा इनको मिली हुई है. किसी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद लोकायुक्त के निर्देश पर यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने कहा कि इन परिवारों के पास अन्य कोई जगह नहीं है, जहां पर यह अपना मकान बनाकर रह सकें. वहीं, इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक ने बताया कि गांव के ही व्यक्ति द्वारा लोकायुक्त के पास इस सरकारी भूमि पर बने मकानों के लिए शिकायत की गई थी.
शिकायत की जांच करवाई जाने पर शिकायत सहित पाई गई और इस आधार पर हमने जो घर अतिक्रमण में आते हैं, उन घरों पर लाल रंग से निशाना बनाए, ताकि ग्रामीणों को समझ में आए जाए कि कौन से घर अतिक्रमण में आते हैं.
हम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के लिए आए थे, उन्होंने कहा कि यह सभी लोग अनुसूचित जाति के लोग हैं. इन्होंने प्रशासन से अपील की है कि प्रशासन हम पर रहम करें, जब तक हमारी रहने की कोई दूसरी व्यवस्था न हो जाए तब तक हमें यहां से नहीं हटाया जाए.
उन्होंने कहा कि दूसरा कारण यह भी है कि हमारे पास इतने पक्के मकान हटाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस जाप्ता भी मौजूद नहीं है इसलिए इस कार्रवाई को स्थगित किया गया है. आगे दूसरी तारीख तयकर भारी पुलिस जाप्ते के साथ आकर इन मकानों को हटाया जाएगा. इस दौरान प्रशासन को करीब 3 घंटे लग गए. प्रशासनिक अमला जब वापस रवाना हुआ तब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.
Reporter-Navratan Prajapat
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!