चूरू कलेक्टर ने मिनी सचिवालय का किया वार्षिक निरीक्षण, समस्याओं की विस्तार से ली जानकारी
Advertisement

चूरू कलेक्टर ने मिनी सचिवालय का किया वार्षिक निरीक्षण, समस्याओं की विस्तार से ली जानकारी

जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने गुरुवार को मिनी सचिवालय का वार्षिक निरीक्षण किया एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली. जिला कलेक्टर ने सिधमुख उप तहसील कार्यालय तथा क्षेत्र के प्रसिद्ध लीलकी बीहड़ का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की. 

चूरू कलेक्टर ने मिनी सचिवालय का किया वार्षिक निरीक्षण, समस्याओं की विस्तार से ली जानकारी

Sadulpur: जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने गुरुवार को मिनी सचिवालय का वार्षिक निरीक्षण किया एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली. जिला कलेक्टर ने सिधमुख उप तहसील कार्यालय तथा क्षेत्र के प्रसिद्ध लीलकी बीहड़ का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की. जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी पंकज गढ़वाल से क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं तथा शहर के विकास के लिए आवश्यक प्रोजेक्ट तथा जनहित संबंधी मामलों की जानकारी ली.

इस अवसर पर उन्होंने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने तहसील कार्यालय का भी अवलोकन किया और विभिन्न प्रकार के शिकायतों संबंधी तथा बकाया प्रकरणों के निस्तारण के भी निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: राम रहीम को Z प्लस सुरक्षा देने पर विधानसभा में हंगामा, विधायक ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

जिला कलेक्टर सिधमुख पहुंचे, जहां उन्होंने उप तहसील कार्यालय के निरीक्षण के साथ-साथ पेयजल समस्या संबंधी ग्रामीणों से रूबरू होकर विचार विमर्श किया और विभाग के अधिकारियों को पानी जैसी बुनियादी सुविधा निराकरण के लिए निर्देश दिएय सिधमुख नहर क्षेत्र के लोगों को आवंटित पानी एवं चकबंदी और अधूरे निर्माण संबंधी भी जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सिधमुख से जिला कलेक्टर लीलकी बीहड़ पहुंचे, जहां उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से विभाग संबंधित जानकारी प्राप्त की और लीलकी बीहड़ के विकास तथा लीलकी बीहड़ को पर्यटन स्थल बनाने की मांग संबंधी भी जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित थे.

Report: Gopal Kanwar

Trending news