Rajasthan Crime: इंस्टा पर दोस्ती, फिर जयपुर ले जा... नाबालिग की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

Churu Crime News: राजस्थान के चूरू जिले में एक नाबालिग को इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्त करना महंगा पड़ गया. युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया.

Rajasthan Crime: इंस्टा पर दोस्ती, फिर जयपुर ले जा... नाबालिग की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
Image Credit: Churu Crime News

Rajasthan news: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ में स्टाग्राम पर हुई दोस्ती एक नाबालिगा को भारी पड़ गई. 22 वर्षीय युवक उसे उसके ही घर से बहला फुसलाकर भगाकर ले गया और जयपुर में ले जाकर दुष्कर्म किया. नाबालिगा के लापता होने का रतनगढ़ थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तथा उसे दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया. वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

नाबालिग को जयपुर ले जाकर किया दुष्कर्म
मामले के अनुसार, हरियाणा निवासी नाबालिगा रतनगढ़ स्थित अपने ननिहाल आई हुई थी. नाबालिग से सीकर जिले की खंडेला तहसील के गांव दूध वालों का बास निवासी घनश्याम मीणा इंस्टाग्राम पर चैट के माध्यम से बात करता था. 15 जून की रात घनश्याम रतनगढ़ आया तथा नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. आरोपी नाबालिग को जयपुर स्थित एक किराये के मकान में ले गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. वहीं दूसरी ओर जब नाबालिगा घर पर नहीं मिली, तो उसकी 48 वर्षीय नानी 17 जून को रतनगढ़ थाने पहुंची तथा पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उसकी पुत्री की बेटी, जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है, वह 15 जून को घर छोड़कर कहीं चली गई. उसके पास फोन भी था, जो घर पर ही है और उसका कुछ पता नहीं चल रहा. पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने लोकेशन के आधार पर नाबालिग को दस्तयाब कर थाने लेकर आई, जहां पर पूरे घटनाक्रम का पता चला और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी को सीकर से दस्तयाब कर बाद अनुसंधान मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author