Rajasthan Crime: छत पर चैन की नींद सो रहा था पिता, तभी पहुंचा बेटा और कर दी हत्या

Churu Crime News: राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर के बीकमसरा गांव में पिता की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया कि बेटे ने ही की पिता की हत्या थी.

Rajasthan Crime: छत पर चैन की नींद सो रहा था पिता, तभी पहुंचा बेटा और कर दी हत्या
Image Credit: Churu Crime News

Rajasthan News: चूरू जिले के सरदारशहर के निकटवर्ती गांव बीकमसरा के खेत में बनी ढाणी में छत पर पिता-पुत्र के आपसी विवाद को लेकर बेटे ने अपने पिता के सिर पर वारकर हत्या कर दी. पुलिस ने पिता के हत्यारे बेटे हीरालाल नायक पुत्र श्योदान नायक को गिरफ्तार कर हत्या के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या में काम में दी गई एक भारी वस्तु को भी जब्त किया है.

थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि सरदारशहर के बिकमसरा गांव की रोही में एक 48 वर्षीय पिता श्योदान नायक मंगलवार रात को खाना खाकर सुबह उठने के सपने देखकर चैन की नींद सो गया, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी यह रात आखिरी रात होगी और आखिरकार ऐसा ही हुआ, श्योदान नायक के ही कलयुगी पुत्र हीरालाल नायक ने अपने पिता के सर पर वार करके उन्हें हमेशा के लिए सुला दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

मामले का खुलासा तब हुआ जब रात्रि के समय बारिश आई और श्योदान नायक बारिश आने के बाद भी छत पर सोता रहा. श्योदान नायक नीचे नहीं आया तो श्योदान नायक की पत्नी को शायद इस बात का अंदेशा नहीं था कि श्योदान नायक अब कभी नीचे नहीं आएगा. वह अपने पति को उठाने के लिए जैसे ही छत पर पहुंची तो मानो पैरों तले से जमीन खिसक गई, जैसे ही आसमान में बिजली चमकी तो उसने देखा कि उसका पति लहूलुहान अवस्था में छत पर मृत अवस्था में पड़ा था. उसने शोर मचाया तो परिवार के लोग जाग गए और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी सरदारशहर पुलिस थाने में दी.

सरदारशहर थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई को जैसे ही पता चला कि एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, वह तुरंत पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए और घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया. पूरे खेत में घूम कर पुलिस ने निशान देहि जांच की, लेकिन किसी भी अन्य व्यक्ति के खेत में आने के निशान जब पुलिस को नहीं मिले तो पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों से गहनता से बातचीत की. थानाधिकारी के सामने आया कि श्योदान नायक व पुत्र हीरालाल नायक के बीच मंगलवार शाम को घरेलू बातचीत को लेकर कहासुनी हुई.

थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने देरी नहीं की और पुत्र हीरालाल नायक से गहनता से पूछताछ की और थोड़ी ही देर में हीरालाल नायक ने कबूल कर लिया कि पारिवारिक कलह के चलते उसने अपने ही पिता की सर पर वारकर निर्मम हत्या कर डाली. पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और शव को कब्जे में लेकर सरदारशहर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. तब तक श्योदान नायक के परिजनों को भी पता चल चुका था कि हीरालाल नायक ने ही अपने पिता की हत्या कर दी है. श्योदान नायक के छोटे भाई ने हीरालाल नायक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया और उसके बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर श्योदान नायक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने देर ना करते हुए कलयुगी पुत्र हीरालाल नायक को हिरासत में ले लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जा रही है. झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इस बात की जानकारी पुलिस की पूछताछ में ही पता चल पाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.