Churu: स्कूल में शराबी टीचर का तमाशा! छात्रों के सामने किया बवाल, फिर...

Churu News: राजस्थान के चूरू जिले के झारिया गांव के सरकारी स्कूल में शराबी शिक्षक ने बवाल मचाया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नशे में धुत शारीरिक शिक्षक को कमरे में कैद किया.

Churu: स्कूल में शराबी टीचर का तमाशा! छात्रों के सामने किया बवाल, फिर...

Rajasthan News: राजस्थान में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झारिया में एक शारीरिक शिक्षक विद्यालय में शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा और बवाल मचाने लगा. शारीरिक शिक्षक के नशे में होने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और विद्यालय में उत्पात मचा रहे शिक्षक को काबू करने लगे.

पंचायत समिति सदस्य सुनील मेघवाल ने बताया कि उक्त शारीरिक शिक्षक पिछले करीब 6 साल से विद्यालय में कार्यरत है जो अक्सर नशे में विद्यालय आता था, बुधवार को शारीरिक शिक्षक राजदीप लांबा नशे में ओवरलोड होकर विद्यालय पहुंचा और जब ग्रामीण इसका विरोध करने पहुंचे तो शारीरिक शिक्षक उनसे गाली गलौज करने लगा और क्रिकेट के बैट से उन पर हमला करने दौड़ा.

Add Zee News as a Preferred Source

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद सिंह राठौड़ ने बताया कि झारिया गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक पर नशे में विद्यालय में आने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया, जिस पर चूरू से CBO क़ो विद्यालय के लिए रवाना कर दिया और पीओ को भी तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा जांच रिपोर्ट में शारीरिक शिक्षक दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी और शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. करीब 2 घंटे तक चले हंगामा के बाद मौके पर दूधवाखारा थाना पुलिस भी पहुंची और शारीरिक शिक्षक को राउंडअप किया.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Churu News: राज्य अनुसूचित वित्त आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने अस्पताल का किया निरीक्षण
राज्य अनुसूचित वित्त आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने मंगलवार को सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं पर्ची काउंटर पर खड़े लोगों से अस्पताल की सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा स्टाफ के व्यवहार की जानकारी ली. पीएमओ डॉ पुरुषोत्तम कराने अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी. पीएमओ ने सरकार से अस्पताल के लिए नई एक्सरे मशीन स्वीकृत की मांग की. भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र गुर्जर, अमित मौसूण, विश्व दीपक काछवाल ने अस्पताल लंबे समय से रिक्त चल रहे सोनोलॉजिस्ट के पद पर डॉक्टर लगाने की मांग की.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More