Churu: सुजानगढ़ तहसील के प्रसिद्ध डूंगर बालाजी मंदिर में मारपीट की घटना सामने आई है. मारपीट की घटना मंदिर के पुजारी परिवार के सदस्यों के बीच आपस में हुई है.
Trending Photos

Churu: सुजानगढ़ तहसील के प्रसिद्ध डूंगर बालाजी मंदिर में मारपीट की घटना सामने आई है. मारपीट की घटना मंदिर के पुजारी परिवार के सदस्यों के बीच आपस में हुई है. मारपीट की घटना का वीडियो वायरल करने वाले महंत नारायण दास ने बताया कि उनसे आए दिन रामदास, दीपक, शंकर हफ्ता मांगने आते है.
हफ्ता नहीं देने पर दीपक ने धारदार हथियार से हमला किया तो रामदास के कान पर चोट आ गई. दूसरे पक्ष के रामदास ने आरोप लगाया कि उसने नारायण डूंगर बालाजी मंदिर के महंत नारायण दास को रामचंद्र मंदिर में चोरी की घटना होने पर सीसीटीवी दिखाने का बोला था, जिसके ढाई घंटे तक मुझे सीसीटीवी नहीं दिखाया गया.
उसने कहा कि मुझे पर कैलाश दास, नारायण दास, आसुदास ने हमला कर घायल कर दिया. रामदास के कान पर गहरी चोट आई है. रामदास स्वामी ने आरोप लगाया कि डूंगर बालाजी मंदिर के पुजारी कैलाश दास, नारायणदास, आसुदास अमल का नशा करते है. इसी घटना के बाद घायलों को राजकीय बगड़िया अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने उपचार किया.
वहीं इसी मामले में सदर थाना पुलिस राजकीय बगड़िया अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान लिए. आपको बता दें कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के सदस्य है और दोनों ही परस्पर आपस में मुकदमा दर्ज कराएंगे. इस घटना के बाद डूंगर बालाजी के श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंची है.