अपहरण, लूट और मारपीट के झूठे मुकदमे में जेल में बंद है दिव्यांग, असली आरोपी फरार

Churu News: चूरू में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक आरोपी ने खुद के बदले एक अंधे दिव्यांग को फर्जी तरीके से अपहरण, लूट और मारपीट के केस में जेल भिजवा दिया.

अपहरण, लूट और मारपीट के झूठे मुकदमे में जेल में बंद है दिव्यांग, असली आरोपी फरार
Image Credit: Churu News

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस का स्लोगन तो आपने भी सुना और पढ़ा होगा 'आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर' लेकिन चूरू में पुलिस के इस स्लोगन के उलट ही एक ऐसी कहानी देखने और सुनने को मिली है जिसे देख और सुन आप भी दंग रह जाओगे. पूरा मामला चूरू की तारानगर और राजगढ़ तहसील का है, जहां एक दिव्यांग व्यक्ति जो जन्मजात अपनी आँखों से देख भी नहीं सकता और जिसका तारानगर तहसील में हुई अपहरण कर लूट और मारपीट की वारदात में दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं उसे वारदात में शामिल आरोपियों ने अनुसंधान अधिकारी से साठ-गांठ करके सलाखों में डलवा दिया.

पुरे प्रकरण में हैरत की बात तो ये है कि सिद्धमुख तहसील के भीमसाना गांव निवासी पीड़ित अमीचंद बेगुनाह होते हुए भी पिछले करीब एक माह से राजगढ़ जेल में बंद है. पुरे प्रकरण में अब पीड़ित के दिव्यांग भाई धानोठी निवासी एडवोकेट हरदीप सुंदरिया के साथ एसपी दफ़्तर पहुंच एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

Add Zee News as a Preferred Source

पीड़ित का पूरा परिवार दिव्यांग
एडवोकेट हरदीपसुंदरिया ने बताया कि भीमसाना निवासी अमीचंद और उसका पूरा परिवार दिव्यांग है, जिसके परिवार के सभी लोग जन्मजात अंधे है और तारानगर में 14 मार्च को हुई मारपीट कर लूट की वारदात में शामिल गांव के ही आरोपी पवन और नरेंद्र ने इसका फायदा उठाते हुए निर्दोश अमीचंद को नशीला पर्दार्थ पिलाकर गाड़ी में ले गए और मामले की जाँच कर रहे अधिकारी से साठ-गांठ कर उसे आरोपी बनवा सलाखों में डलवा दिया.

परिवार को कहा जम्मू में अमीचंद की लगवा दी नौकरी
एडवोकेट हरदीप सुंदरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्दोष अमीचंद के परिजनों को आरोपी पवन और नरेंद्र ने यह कह दिया कि अमीचंद को जम्मू भेजा है और ये उसके मोबाइल नंबर है बात कर लेना. पीड़ित परिवार ने ज़ब संपर्क करने का प्रयास किया तो नंबर बंद आए, बार-बार आरोपी कहानी बदलते रहे, जिसके बाद पीड़ित परिवार को जब शक हुआ तो उसने अमीचंद को इधर, उधर तलाश किया और ज़ब अमीचंद कही नहीं मिला तो पीड़ित परिवार सिद्धमुख थाने पहुंचा तो उसे पता चला अमीचंद पहले पिछले करीब एक माह से राजगढ़ जेल में बंद है.

एसपी ने CO राजगढ़ को सौपी जांच
चूरू एसपी ने मामला सज्ञान में आने के बाद एक्शन लेते हुए राजगढ़ सीओ निश्चय प्रसाद को मामले की जांच सौपी है. एसपी चूरू ने कहा कि पीड़ित परिवार ने गुरुवार को परिवाद दिया है. मामले की जांच के बाद ही असल स्थिति स्पष्ट होगी.

रिपोर्टर- नवरतन प्रजापत

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author