&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Churu News: बीकानेर रेंज आईजी और चुरु पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में पिछले लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा और हेड कांस्टेबल मंगलसिंह की स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया है. इस स्पेशल टीम अब तक करीब 235 ऐसे आरोपी जो लगातार पुलिस से फरार चल रहे थे, उनको गिरफ्तार किया है.
वहीं, अब स्पेशल पुलिस टीम ने सरदारशहर के देगा गांव की रोही से लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर और 3 हजार रुपये के इनामी आरोपी चुरू जिले के भामासी निवासी 35 वर्षीय कृष्ण पुत्र महावीर मेघवाल को गिरफ्तार किया है.
हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर कृष्ण मेघवाल दूधवाखारा पुलिस थाना का हिस्ट्रीशीटर है और कृष्ण मेघवाल जीतू जोड़ी और संदीप कादियान जैसे बदमाशो की गैंग का सदस्य है. आरोपी पर दूधवाखारा पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज है, अजमेर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, सरदारशहर पुलिस थाने में लूट और हथियार रखने का मामला दर्ज है.
आरोपी के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में संघीन धाराओं में कुल 12 मामले दर्ज है. आरोपी पिछले काफी सालों से फरार चल रहा था, जिसको देखते हुए चुरु पुलिस अधीक्षक जय यादव की ओर से आरोपी पर 3 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर कृष्ण मेघवाल को गिरफ्तार करने के लिए हमने पिछले 10 दिनों में काफी प्रयास किया. इस दौरान आरोपी कभी जयपुर, कभी नागौर, कभी जोधपुर भागत रहा.
पुलिस लगातार आरोपी का पीछा करती रही और आरोपी पुलिस से बचकर भागता रहा. आखिरकार आज पुलिस को सूचना मिली कि कृष्ण मेघवाल गांव देगा कि रोही में है. स्पेशल पुलिस टीम देगा गांव की रोही में पहुंची तो आरोपी कृष्ण मेघवाल पुलिस को देखकर भाग गया. इस दौरान पुलिस टीम ने करीब खेतों में 10 किलोमीटर पैदल पीछा किया.
आखिरकार आरोपी कृष्ण मेघवाल एक खेजड़ी के पेड़ पर चढ़ गया और पुलिस को कहा कि मेरे पास हथियार है, मैं आपको मार दूंगा या फिर मैं खुद खेजड़ी के पेड़ से कूदकर मर जाऊंगा. हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा ने अपने साथ एक कमांडो को पीछे की साइड से पेड़ पर चढ़ने इशारा किया और खुद ने आरोपी को बातों में उलझाए रखा और आखिरकार कमांडो ने पेड़ पर चढ़कर आरोपी को पकड़ लिया. पकड़ने के बाद पता चला कि आरोपी के पास कोई हथियार नहीं था, वह खुद को बचाने के लिए झूठी धमकी दे रहा था.
अब उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. चूरू स्पेशल पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा का कहना है कि फरार चल रहे आरोपी या तो खुद ही न्यायालय में सरेंडर कर दे अन्यथा अब वह पुलिस की गिरफ्तारी से बच नहीं सकते हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Churu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!