&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: चूरू जिले के रतनगढ़ के कस्बा पड़िहारा में खदान में शव मिलने के प्रकरण में पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ है. एक मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए रतनगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दी है.
सीआई दिलीपसिंह ने बताया कि पड़िहारा निवासी 51 वर्षीय गजानंद सेवग गांव के ही 42 वर्षीय कमलजीत वाल्मीकि के साथ थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दी है कि 13 जुलाई को उसके पुत्र आकाश को लेने के लिए गांव का राहुल चांवरिया आया. उसके बाद वे दोनों खेलने के लिए चले गए. देर रात तक जब घर नहीं आए, तो सोमवार को रतनगढ़ पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई.
इसी दौरान गांव के अरुण ने बताया कि आकाश, राहुल एवं अमन खान को उसने हवाई पट्टी की तरफ जाते हुए देखा है. जब इस संदर्भ में अमन से बात की, तो वह दो दिनों तक हमें गुमराह करता रहा. जब डराकर पूछा, तो उसने हवाई पट्टी के पास एकत्रित गंदे पानी में दोनों के पड़े होने की सूचना दी, जिस पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे, तो दोनों के शव बरामद हुए. पिता ने रिपोर्ट में शंका जताई है कि अमन व उसके साथियों द्वारा मिलकर राहुल व आकाश को जान से मारकर ताल के गंदे पानी में डाल दिया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर लाश अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दी है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Dungarpur News: सर्पदंश से दो सगी बहनों की मौत
डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र के नागरिया पंचेला गांव में सर्पदंश से 2 सगी मासूम बहनों की मौत हो गई. दोनों बहने खेतों में काम कर रहे माता-पिता के लिए पीने का पानी लेकर जा रही थी. दोनों को सीमलवाड़ा अस्पताल लेकर गए. लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया.
चौरासी थाने की करावाडा चौकी प्रभारी खुशपाल सिंह ने बताया कि नागरिया पंचेला निवासी कालूराम कटारा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. इसमें बताया कि आज मंगलवार को वह ओर उसकी पत्नी खेतों में निराई का काम करने गए थे. 3 बेटियां और 2 बेटे घर पर थे. 7 साल की बेटी मुन्ना और 6 साल की बेटी रेखा माता पिता के लिए पानी लेकर खेतों में जा रही थी. रास्ते में मुन्ना और रेखा को जहरीले सांप ने पैरों में डस लिया. दर्द की वजह से दोनों कराहने लगी. चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़कर आए. दोनों को बेसुध हालत में सीमलवाड़ा अस्पताल लेकर गए. लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद दोनों के शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाएं. जहां दोनों के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है. फिलहाल, पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!